समस्याओं की अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं : जिलाध्यक्ष
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :05 May 2026 9:22 PM (IST)
विज्ञापन

समस्याओं की अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं : जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
सिमडेगा. सदर प्रखंड के सेवई में मंडल अध्यक्ष श्रवण गोस्वामी की अध्यक्षता में भाजपा की बैठक हुई. बैठक में पानी, बिजली, सड़क आदि मूलभूत समस्याओं पर चर्चा की गयी और इसको लेकर अभियान चलाने का निर्णय लिया गया. अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष राकेश रविकांत ने कहा कि जनजातीय समाज की समस्याओं की अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं की जायेगी. उन्होंने प्रशासन को चेताते हुए कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करना उनकी पहली जिम्मेदारी है. कहा कि गांव-गांव से मिल रही शिकायतों को एक व्यवस्थित रूप में संकलित कर उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया जायेगा. यदि इसके बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो संगठन आंदोलनात्मक कदम उठाने से भी पीछे नहीं हटेगा. उन्होंने विशेष रूप से पेयजल संकट, खराब चापाकल, नल-जल योजना की विफलता और बुनियादी सुविधाओं की कमी को चिंता का विषय बताते हुए कहा कि भाजपा संगठन जनता के हर संघर्ष में उनके साथ मजबूती से खड़ा है. मंडल अध्यक्ष श्रवण गोस्वामी ने कहा कि क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्या को चिन्हित कर संबंधित विभागों तक पहुंचाया जा रहा है, ताकि जल्द से जल्द समाधान सुनिश्चित किया जा सके. उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं को बतायें. बैठक में रामजीत यादव, जय मंगल यादव, रमेश मांझी, दिनेश्वर कुमार यादव, कृष्णा प्रधान, संतोष ग्वाला, बिहनू मांझी, शंकर प्रधान, फलिंद्र मांझी, बालचंद मांझी, पवन कश्यप, संदीप यादव, बलबीर यादव, महावीर मांझी, शिवचरण मोदी, रमेश मांझी आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










