गांव-गांव जाकर जनता को जागरूक करें कार्यकर्ता : विधायक

कांग्रेस ने चलाया वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान
सिमडेगा. बोलबा प्रखंड के बागडेगा में विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी के नेतृत्व में वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान चलाया गया. मौके पर कांग्रेस अल्पसंख्यक अध्यक्ष रावेल लकड़ा, प्रखंड उपाध्यक्ष ज्वलंत बेक भी मुख्य रूप से उपस्थित थे. विधायक ने कहा कि वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान को सफल बनाना है. यह अभियान जनता के मताधिकार, संवैधानिक मूल्यों व लोकतांत्रिक व्यवस्था की सुरक्षा की एक लड़ाई है. कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर जनता को जागरूक करें और लोकतंत्र को मजबूत बनाने की दिशा में आंदोलन को आगे बढ़ायें. कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा लोकतंत्र, संविधान व जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्षरत है. कहा कि जिस देश के लोग आपसी सौहार्द बना कर रह रहे थे, आज एक-दूसरे को सशंकित नजरों से देख रहे हैं. आज लोग भयभीत होकर जीवन-बसर करने पर मजबूर हैं. लोकतांत्रिक देश में रह कर भी लोग सही बात बोलने से कतरा रहे हैं. महंगाई चरम पर है. हमारा देश धीरे- धीरे कमजोर हो रहा है. कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष त्योफिल बाखला, नवीन तिर्की, सांसद प्रतिनिधि सुनील टोप्पो, विधायक प्रतिनिधि संजय कुजुर, पंचायत अध्यक्ष रोशन बरला, अंथोनी केरकेट्टा आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










