चाचा नेहरू चिल्ड्रेन एकेडमी का स्थापना दिवस मना

Updated at : 10 Mar 2026 9:41 PM (IST)
विज्ञापन
चाचा नेहरू चिल्ड्रेन एकेडमी का स्थापना दिवस मना

चाचा नेहरू चिल्ड्रेन एकेडमी का स्थापना दिवस मना

विज्ञापन

बानो. सोय पंचायत के सोय सेमरटोली स्थित चाचा नेहरू चिल्ड्रेन एकेडमी स्कूल में मंगलवार को स्थापना दिवस सह वार्षिकोत्सव मनाया गया. मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश तेली समाज के अध्यक्ष अरुण साहू व विशिष्ट अतिथि के रूप में झारखंड एसटी/एससी/ओबीसी मोर्चा के महामंत्री बलिराम पासवान, मुखिया सोमवारी कैथवार, सीता कुमारी और लोरेंस बागे उपस्थित थे. कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के पारंपरिक स्वागत के साथ हुआ. विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत और नृत्य प्रस्तुत करते हुए अतिथियों को मंच तक लाकर अभिनंदन किया. इसके बाद सभी अतिथियों ने सामूहिक रूप से माता सरस्वती, पंडित जवाहरलाल नेहरू तथा विद्यालय के संस्थापक स्व शोभनाथ साहू की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की. मुख्य अतिथि अरुण कुमार साहू ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विद्यालयों की स्थापना होने से यहां के बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलता है. उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की शिक्षा के प्रति जागरूक रहने और विद्यालय के विकास में सहयोग करने की अपील की. मौके पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये. छोटे-छोटे बच्चों ने नृत्य, गीत और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों का मन मोह लिया. प्राचार्य प्रमोद साहू ने अभिभावकों को विद्यालय में चल रही शिक्षण व्यवस्था, अनुशासन और विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी दी. कहा कि विद्यालय बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है. मौके पर प्रधानाध्यापक सुकरा केरकेट्टा, प्रधानाध्यापक स्मिथ कुमार सोनी, शिवराज बड़ाइक, छत्रपाल सिंह, अयोध्या सोनार, रवींद्र नाथ वर्मा, हीरालाल साहू, स्वाति कुमारी, सुनीता साहू, संध्या कुमारी, हंसिका कुमारी, प्रीति कुमारी, सुमन मड़की, थानेश्वर सिंह, शकुंतला देवी समेत अभिभावक उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola