चार बकरी व एक बकरे के स्थान पर मिली तीन बकरियां
Updated at : 12 Apr 2025 10:13 PM (IST)
विज्ञापन

चार बकरी व एक बकरे के स्थान पर मिली तीन बकरियां
विज्ञापन
कोलेबिरा. प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय कोलेबिरा में बकरा विकास योजना के तहत छह लाभुकों के बीच 75 प्रतिशत अनुदान पर बकरी व बकरा का वितरण किया गया. वितरण के दौरान कुछ लाभुकों ने बकरा लेने से इनकार कर दिया. लाभुकों ने आरोप लगाया कि वितरण में अनियमितता बरती जा रही हैं. उन्हें चार बकरी एक बकरा के साथ फोटो खींच कर सिर्फ तीन बकरियां दी जा रही हैं. इसके चलते कुछ लाभुकों ने बकरा- बकरी लेने से इनकार कर दिया. किंतु कुछ लाभुकों ने इस योजना का लाभ लिया. लाभुकों के शिकायत पर कोलेबिरा पंचायत के मुखिया अंजना लकड़ा ने पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अर्चना मिंज से संपर्क कर जानकारी प्राप्त की. उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत लाभुकों को 75 प्रतिशत अनुदान पर चार बकरी एक बकरा वितरण करना है. 25 प्रतिशत का अंशदान लाभुक को करना है, जो लाभुक 25 प्रतिशत अंशदान राशि जमा करने में असमर्थ थे, वैसे लाभुकों के बीच तीन बकरी का वितरण किया गया है ताकि बचे हुए दो बकरी की राशि से 25 प्रतिशत अंशदान का समायोजन किया जा सके. उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत आइलिन डुंगडुंग, दिव्या कोंगाड़ी, बलराम यादव, संपत्ति नायक, कुलदीप डांग एवं दाउद टोपनो को बकरा-बकरी दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




