ePaper

किसान खेती को व्यवसायिक रूप में अपनायें

Updated at : 16 Sep 2025 10:25 PM (IST)
विज्ञापन
किसान खेती को व्यवसायिक रूप में अपनायें

किसान खेती को व्यवसायिक रूप में अपनायें

विज्ञापन

जलडेगा. कोनमेरला पंचायत सचिवालय और डुमरबेड़ा गांव में बागवानी संरक्षित खेती के लिए लीड्स संस्था द्वारा दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ मुखिया अनिमा तोपनो को केले के पौधा देकर किया गया. किसानों को संरक्षित खेती पॉलीहाउस, नेट हाउस के फायदे बताये गये. आत्मा के एटीएम नितेश पॉल एक्का ने कहा कि किसान खेती को व्यवसायिक रूप में अपनायें. खेती के लिए नयी तकनीकों का प्रयोग करने और खेती से जुड़े व्यवसायों को अपनाने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि किसान संरक्षित बागवानी, नर्सरी उत्पादन, मधुमक्खी पालन और पशुपालन शुरू कर अपनी आमदनी में बढ़ोतरी कर सकते हैं. लीड्स संस्था के परियोजना समन्वयक आलोक कुमार ने किसानों को विभिन्न प्रकार की संरक्षित खेती के लिए बनाये जाने वाले ढांचों के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि खेती में प्रयोग किये जाने वाले रासायनिक खाद फसल, मनुष्य, पशु, वातावरण जमीन के लिए काफी हानिकारक हैं. पॉली हाउस में किसानों को जैविक खेती अपनानी चाहिए. लीड्स संस्था की जूही कुमारी और ललिता कंडुलना ने पॉलीहाउस में लगने वाले कीटों की रोकथाम के उपाय बताये. खेती पर होने वाले खर्चे को बेवजह नहीं बढ़ाना चाहिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola