कितनी हाइट है? भाविका के जवाब ने किया इम्प्रेस, UPSC में मिला AIR 25
Published by : Ravi Mallick Updated At : 07 Mar 2026 6:38 PM
भाविका चोपड़ा (Image: X)
Bhavika Chopra Success Story: यूपीएससी सिविल सर्विस 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है. इसमें रैंक 25 लाकर टॉपर्स लिस्ट में शामिल होने वाली भाविका की कहानी बेहद रोचक है. भाविका ने दूसरी बार यूपीएससी सिविल सर्विस (UPSC CSE) की परीक्षा को क्रैक किया है.
Bhavika Chopra Success Story: UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी हो चुका है और इस बार कई युवाओं ने शानदार प्रदर्शन किया है. इन्हीं में एक नाम भाविका चोपड़ा का भी है. चंडीगढ़ की रहने वाली भाविका ने इस परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 25 हासिल कर टॉपर्स की लिस्ट (UPSC Toppers List 2025) में जगह बनाई है.
भाविका की कहानी इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार कोशिश करते हुए यह मुकाम हासिल किया. उनकी मेहनत और आत्मविश्वास ने उन्हें देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक में शानदार सफलता दिलाई.
Bhavika Chopra Success Story: कौन हैं भाविका चोपड़ा?
भाविका चोपड़ा चंडीगढ़ में पली-बढ़ी हैं. उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई चंडीगढ़ के कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल से पूरी की. पढ़ाई में उनका प्रदर्शन शुरू से ही काफी अच्छा रहा है. 12वीं कक्षा में उन्होंने 97.4 प्रतिशत अंक हासिल किए थे. इससे साफ पता चलता है कि वह बचपन से ही पढ़ाई को लेकर गंभीर रही हैं.
मॉक इंटरव्यू में रोचक सवाल
भाविका का एक मॉक इंटरव्यू भी काफी चर्चा में रहा. इस इंटरव्यू में उनसे उनकी हाइट को लेकर सवाल पूछा गया. इंटरव्यूअर ने मजाकिया अंदाज में कहा कि आपकी हाइट काफी अच्छी है, कितनी है आपकी हाइट.
इस पर भाविका ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि वैसे तो उनकी हाइट 179 सेंटीमीटर है, लेकिन जिस दिन उनका दिन अच्छा गुजरता है उस दिन उनकी हाइट 180 सेंटीमीटर हो जाती है. उनके इस जवाब को सुनकर इंटरव्यूअर भी हंस पड़े. इस जवाब ने उनकी समझदारी और हाजिरजवाबी को साफ दिखा दिया.
पहले प्रयास में मिली थी अलग सर्विस
कई उम्मीदवारों के लिए UPSC परीक्षा एक बार पास करना ही बड़ी उपलब्धि मानी जाती है. लेकिन भाविका ने इससे आगे का लक्ष्य तय किया. उन्होंने साल 2023 में UPSC सिविल सेवा परीक्षा दी थी. उस समय उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 476 हासिल की थी. इस रैंक के आधार पर उनका चयन इंडियन पोस्टल सर्विस में हो गया था.
हालांकि उन्होंने यहीं रुकने का फैसला नहीं किया. उनका सपना इससे भी बेहतर रैंक हासिल करने का था. इसलिए उन्होंने दोबारा तैयारी शुरू की और पूरे फोकस के साथ परीक्षा की तैयारी जारी रखी. UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 में उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 25 हासिल कर ली. इस सफलता ने उन्हें देश के टॉप उम्मीदवारों की सूची में शामिल कर दिया.
यह भी पढ़ें: इंस्पेक्टर पिता का सीना चौड़ा, बेटी ने UPSC में 14वीं रैंक से बढ़ाया मान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










