राष्ट्रीय उच्च पथ के दोनों तरफ से हटी दुकानें दोबारा न लगे : डीसी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 25 Feb 2025 9:14 PM
जिलास्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक, दिये गये दिशा-निर्देश
सिमडेगा. समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिलास्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई. बैठक में सड़क सुरक्षा के नियमों का अक्षरशः अनुपालन कराने पर चर्चा की गयी. साथ ही सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर उपायुक्त ने कई दिशा-निर्देश दिये. राष्ट्रीय उच्च पथ के फ्लैंक को दुरुस्त करने, झाड़ियों की कटाई-छटाई करने व ब्रेकर बनाने का निर्देश दिया गया. राष्ट्रीय उच्च पथ विभाग के अधिकारी ने बताया कि ठेठईटांगर प्रखंड अंतर्गत संभावित दुर्घटना क्षेत्र अर्जुन डोढ़ा के आसपास झाड़ियां की कटाई-करायी जा रही है. उपायुक्त ने राष्ट्रीय उच्च पथों पर कोलेबिरा घाटी गाड़ा नाला के पास फ्लैंक करने का निर्देश दिया. नगर परिषद क्षेत्र के राष्ट्रीय उच्च पथ की दोनों तरफ अतिक्रमण को लगातार हटवाते रहने का निर्देश दिया. वहीं खराब पड़े शौचालय जो सदर अस्पताल गेट के पास है, उसे भी यथाशीघ्र हटाने का निर्देश दिया. कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रबंधन एवं नगर परिषद प्रशासक पदाधिकारी को समन्वय स्थापित करते हुए शहरी क्षेत्र अंतर्गत अनुपयोगी विद्युत व बीएसएनएल पोल को एक सप्ताह के अंदर हटाने का निर्देश दिया. इसके अलावा वेंडिंग जोन का निर्धारण करते हुए ठेले पर बिक्री करने वाले दुकानदारों को निर्धारित स्थानों पर दुकान लगवाने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने थाना प्रभारी सिमडेगा को निर्देश दिया कि राष्ट्रीय उच्च पथ के दोनों तरफ से हटायी गयी दुकानें दोबारा न लगे, इसे सुनिश्चित करें. उपायुक्त ने हिट एंड रन मामलों की समीक्षा की, जिस पर जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि वर्ष 2024 में 16 मामलों का निष्पादन किया जा चुका है. वहीं चार मामले प्रक्रियाधीन व आठ मामले विभिन्न दस्तावेज के अधूरे होने के कारण लंबित हैं. उन्होंने बताया कि जनवरी माह 2025 में कुल 794 वाहनों की जांच की गयी. हिट एंड रन से संबंधित मामलों की समीक्षा में उपायुक्त ने सड़क दुर्घटना में मृत के परिजनों से लगातार संपर्क बनाते हुए यथाशीघ्र लंबित सभी मामले का निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने जिले में लगातार हेलमेट जांच अभियान चलाते रहने का निर्देश दिया. स्वास्थ विभाग अंतर्गत संचालित एंबुलेंस व्यवस्था की समीक्षा की गयी. इस पर सिविल सर्जन ने बताया कि एंबुलेंस की संचालन के लिए अभी नयी एजेंसी का चयन किया गया है. बैठक में डीएसपी, सिविल सर्जन, जिला परिवहन पदाधिकारी, विधायक प्रतिनिधि, सिमडेगा थाना प्रभारी, नगर परिषद सिटी मैनेजर समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










