कांडों का निष्पादन 60 से 90 दिनों के अंदर सुनिश्चित करें : एसपी

Updated at : 18 Mar 2026 10:17 PM (IST)
विज्ञापन
कांडों का निष्पादन 60 से 90 दिनों के अंदर सुनिश्चित करें : एसपी

अपराध गोष्ठी व पुलिस सभा आयोजित

विज्ञापन

अपराध गोष्ठी व पुलिस सभा आयोजित, अपराध गोष्ठी में फरवरी मामलों की समीक्षा सिमडेगा. एसपी श्रीकांत एस खोटरे की अध्यक्षता में बुधवार को एसपी कार्यालय के सभागार में अपराध गोष्ठी व पुलिस सभा आयोजित की गयी. बैठक में फरवरी माह में दर्ज व निष्पादित मामलों की समीक्षा करते हुए उनके त्वरित निष्पादन और उद्भेदन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. आगामी त्योहारों ईद, सरहुल और रामनवमी को लेकर विधि-व्यवस्था बनाये रखने पर विशेष जोर दिया गया. एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को सतर्क रहने, शांति समिति की बैठक करने तथा क्षेत्र में नियमित पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि कांडों का निष्पादन 60 से 90 दिनों के भीतर सुनिश्चित किया जाये और अनुसंधान की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाये. अपराध नियंत्रण के लिए रोड फेसिंग सीसीटीवी लगाने, सक्रिय अपराधियों व नक्सलियों का सत्यापन करने और संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के निर्देश भी दिये गये. इसके अलावा वारंट का समय पर निष्पादन, यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए वाहन चेकिंग अभियान चलाने पर जोर दिया गया. अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी तेज करने और नशे के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के भी निर्देश दिये गये. कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत आमलोगों के साथ समन्वय स्थापित कर जागरूकता अभियान चलाने पर बल दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola