त्याग व बलिदान का प्रतीक है क्रूस विजय पर्व : विधायक
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 15 Sep 2025 9:59 PM
ठेठईटांगर में आस्था व श्रद्धा के साथ मनाया गया क्रूस विजय पर्व
सिमडेगा. ठेठईटांगर प्रखंड की केरेया पंचायत के देवबहार रचाकोना मंडली की क्रूस टोंगरी में रविवार को श्रद्धा के साथ क्रूस विजय पर्व का आयोजन किया गया. मौके पर फादर निकोदिन सोरेंग, फादर ग्राबियल, फादर हेरमोन, फादर अमृत बरवा और फादर थॉमस सोरेंग ने मिस्सा बलिदान चढ़ाया. मौके पर कई कार्यक्रम आयोजित किये गये. कार्यक्रम में विश्वासियों की भीड़ उमड़ पड़ी. लोगों ने कार्यक्रम में आस्था व श्रद्धा के साथ भाग लिया. कार्यक्रम में विधायक नमन बिक्सल कोंगाड़ी ने कहा कि क्रूस विजय पर्व त्याग, बलिदान व विश्वास का प्रतीक है. यह पर्व हमें समाज में भाईचारा, एकता और सेवा की भावना को और सशक्त करने का संदेश देता है. सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन हमारी सांस्कृतिक धरोहर व सामाजिक एकजुटता को मजबूत करते हैं. आस्था से जुड़े इन पर्वों से लोगों में शांति, प्रेम और सहयोग की भावना बढ़ती है. जिप सदस्य जोसिमा खाखा ने कहा कि क्रूस विजय पर्व हमें सिखाता है कि विपरीत परिस्थितियों में भी विश्वास और धैर्य बनाये रखना चाहिए. समाज की सेवा और विश्वासियों के बीच एकता हमारा संकल्प है. कार्यक्रम में बांसजोर जिप सदस्य सामरोम पॉल तोपनो, विधायक प्रतिनिधि रावेल लकड़ा, प्रमुख बिपिन पंकज मिंज, झामुमो जिलाध्यक्ष अनिल कंडुलना, मुखिया क्रिस्टीना लकड़ा, उप प्रमुख सिलबेस्टर बघवार, विधायक प्रतिनिधि शीतल एक्का, प्रतिमा कुजूर, उर्मिला केरकेट्टा, शोभेन तिग्गा, सुचिता तिर्की, विजय किंडो, अशोक तिर्की, आसित केरकेट्टा आदि ने भी मुख्य रूप से भाग लिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










