ePaper

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

Updated at : 15 Oct 2025 9:31 PM (IST)
विज्ञापन
जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

विज्ञापन

सिमडेगा. उपायुक्त कंचन सिंह की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई. बैठक में बताया गया कि जनवरी से सितंबर 2025 तक कुल 104 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिसमें अगस्त में सात व सितंबर में छह दुर्घटनाएं हुईं. जनवरी से सितंबर 2025 तक मरने वालों की संख्या 94 हैं, जिसमें अगस्त व सितंबर में चार-चार लोगों की मौत हुई है. दुर्घटना के कारणों व उसके समाधान के लिए बीती सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दिये गये निर्देशों का अनुपालन करने पर चर्चा की गयी. बताया गया कि राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 23 के पंडरीपानी व अरानी पुलिया निर्माण का निविदा हो चुकी है. निविदा पश्चात कार्य पूरा किया जायेगा. क्षतिग्रस्त पथ फ्लैंक की मरम्मत कार्य कराया जा रहा है. पथ निर्माण विभाग द्वारा विभिन्न पथों के चिह्नित स्थानों पर स्पीड ब्रेकर लगा दिया गया है. विद्युत विभाग द्वारा कहा गया कि सड़क किनारे 20 विद्युत खंभों को 15 दिन में हटा दिया जायेगा. नगर परिषद द्वारा बताया गया है कि कंट्रोल रूम के साथ समन्वय कर कैमरों के मेंटेनेंस कार्य किया जा रहा है. परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि अगस्त व सितंबर में कुल 1146 वाहनों की जांच की गयी. इसमें बिना हेलमेट के 531, बिना चालक अनुज्ञप्ति के 183, टेंपो 223 व अन्य व्यावसायिक 209 वाहनों की जांच की गयी. अगस्त 2025 व सितंबर 2025 में वाहन जांच से कुल 2276532 दंड राशि वसूली गयी. बैठक में पुलिस अधीक्षक एम अर्शी, वन प्रमंडल पदाधिकारी, अपर समाहर्ता सिमडेगा, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola