पोषण व स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर चर्चा

Updated at : 11 Mar 2026 10:03 PM (IST)
विज्ञापन
पोषण व स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर चर्चा

पोषण व स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर चर्चा

विज्ञापन

बानो. प्रखंड कार्यालय के सभागार में बाल विकास परियोजना व सिनी संस्था की जीवन परियोजना के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को पीआरआइ सदस्यों के लिए एकदिवसीय कार्यशाला हुई. कार्यशाला में जनप्रतिनिधियों, आंगनबाड़ी सेविकाओं व स्वास्थ्य कर्मियों ने भाग लिया. मौके पर समुदाय में पोषण, स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर चर्चा की गयी. इस दौरान मातृ-शिशु पोषण की स्थिति सुधारने, कुपोषण की पहचान करने तथा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पौष्टिक खाद्य पदार्थों को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया. साथ ही वीएचएनडी के महत्व और बाल विवाह रोकथाम जैसे सामाजिक मुद्दों पर भी जानकारी दी गयी. बैठक में यह निर्णय लिया गया कि वीएचएसएनसी की बैठक नियमित रूप से आयोजित की जायेंगी और ग्रामसभा व आमसभा में स्वास्थ्य एवं पोषण से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता दी जायेगी. आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यों की समीक्षा में जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने और वीएचएनडी कार्यक्रम को और अधिक प्रभावी बनाने पर बल दिया गया. इसके अलावा अन्न प्रासन्न और गोद भराई जैसे सामुदायिक कार्यक्रमों में केवल माताओं ही नहीं, बल्कि पुरुषों व परिवार के अन्य सदस्यों की भी भागीदारी बढ़ाने की अपील की गयी.

चेकिंग अभियान में सात वाहनों का कटा चालान

कोलेबिरा. थाना क्षेत्र के बोंगराम के समीप बुधवार को पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया. एएसआइ सुभाष कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों की जांच की. चेकिंग के दौरान वाहनों के कागजात, डिक्की तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों की बारीकी से जांच की गयी. इस दौरान बिना हेलमेट, बिना ड्राइविंग लाइसेंस और अधूरे कागजात के साथ चल रहे कुल सात वाहनों का पुलिस ने चालान काटा. एएसआइ ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी. उन्होंने कहा कि सड़क पर वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें और ड्राइविंग लाइसेंस सहित सभी आवश्यक कागजात अपने साथ रखें. पुलिस ने लोगों से अपील की कि यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित वाहन चलायें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola