श्रीराम रेखा धाम मेला को लेकर कई विषयों पर चर्चा
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

श्रीराम रेखा धाम मेला को लेकर कई विषयों पर चर्चा
विज्ञापन
सिमडेगा. श्रीराम रेखा धाम में आयोजित होनेवाले महानुष्ठान व कार्तिक पूर्णिमा महास्नान सह धार्मिक और सांस्कृतिक मेले को लेकर श्रीराम रेखा धाम के सत्संग भवन में आमसभा हुई. अध्यक्षता धाम के उपाध्यक्ष ईश्वर जी ने की. पुरोहित भुनेश्वर पंडा ने ब्रह्मलीन पूज्य रामरेखा बाबा की तस्वीर का पूजन, दीप प्रज्जवलित कर एवं श्रीराम धुन के साथ बैठक की शुरुआत की. विकास समिति के सचिव ओमप्रकाश साहू ने कार्यकर्ताओं का स्वागत कर उनके द्वारा पिछले बैठक की संपुष्टि की गयी तथा विभिन्न प्रस्तावों को बैठक में रखा गया. इस दौरान प्रस्तुत प्रस्तावों पर चर्चा की गयी. कार्यकर्ताओं के बीच जिम्मेदारी सौंपी गयी. यातायात व्यवस्था के लिए बगबोथा, बरपानी, राजाबासा, फुलझर, कैरबेड़ा, पालेडीह में बस, साइकिल, मोटर साइकिल समेत अन्य सवारी वाहनों के लिए पड़ाव बनाने का निर्णय लिया गया. सभी पड़ाव समेत अन्य जिम्मेदार कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया की सभी अपनी टीम बना सबका नाम व मोबाइल नंबर की सूची समिति को उपलब्ध करा दें और निष्ठापूर्वक अपनी जिम्मेदारी को निभायें. पुरोहित भुनेश्वर पंडा द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की गयी. संरक्षक कौशल राज सिंह देव ने कहा कि श्रीरामरेखा धाम का पवित्र स्थल हमारी महान पारंपरिक धार्मिक धरोहर स्थल है. यह विशाल पारंपरिक धार्मिक मेला हम सनातनियों को एकजुट रहने की प्रेरणा देता है. उन्होंने धार्मिक मेला को राजकीय धार्मिक मेला घोषित करने पर जिला प्रशासन व जिले वासियों को बधाई दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










