ePaper

वन अधिकार अधिनियम व जंगल प्रबंधन पर की गयी चर्चा

Updated at : 15 Feb 2026 10:13 PM (IST)
विज्ञापन
वन अधिकार अधिनियम व जंगल प्रबंधन पर की गयी चर्चा

वन अधिकार अधिनियम व जंगल प्रबंधन पर की गयी चर्चा

विज्ञापन

बानो. प्रखंड के छोटकाडुइल में ग्रामसभा के तत्वावधान में वन अधिकार अधिनियम व पेसा नियमावली पारित होने की खुशी में वनभोज का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत परिचय सत्र से हुई, जिसमें उपस्थित सभी सदस्यों ने अपना परिचय देकर आपसी संवाद व सहभागिता को मजबूत किया. इसके बाद वन अधिकार अधिनियम व जंगल प्रबंधन पर चर्चा की गयी. सामुदायिक वन अधिकार के अंतर्गत जंगलों के संरक्षण, संवर्धन व सतत प्रबंधन को लेकर ग्रामवासियों ने अपने विचार साझा किये और भविष्य के कार्य योजना पर मंथन किया. पेसा नियमावली 2025 पर भी चर्चा की गयी. ग्रामसभा की शक्तियों, निर्णय लेने की प्रक्रिया और स्थानीय स्वशासन को सुदृढ़ करने के विषय पर चर्चा हुई. ग्रामीणों ने इसे ग्राम लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया. कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के बच्चों द्वारा गीत, कविता और चुटकुलों की आकर्षक प्रस्तुति दी गयी. मौके पर ग्राम सभा द्वारा मुख्यमंत्री के नाम आवेदन तैयार किये गये, जिसमें जर्जर सड़क की मरम्मत, विद्यालय की जर्जर छत की मरम्मत तथा स्कूल में डीप बोरिंग एवं नल-जल सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की गयी है. कार्यक्रम में ग्रामसभा अध्यक्ष हरिकिशोर साय, शिक्षक निकोलस तोपनो, जेवियर बारला, आंगनबाड़ी सहायिका लुसिया गुड़िया, सेविका सुरैत देवी, फिया संस्था से प्रखंड समन्वयक मंतोष चौधरी, राम मोहन महतो, सुदामा केवट आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola