दिव्यांग युवती शांति जोजो सरकारी योजनाओं से वंचित

Updated at : 10 Mar 2026 9:33 PM (IST)
विज्ञापन
दिव्यांग युवती शांति जोजो सरकारी योजनाओं से वंचित

जलडेगा प्रखंड की कुटुंगिया पंचायत का मामला

विज्ञापन

जलडेगा. प्रखंड की कुटुंगिया पंचायत के एक गांव में 19 वर्षीय दिव्यांग युवती शांति जोजो आज भी सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित है. सरकार जहां दिव्यांगजनों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाने का दावा करती है, वहीं जमीनी स्तर पर इन योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक नहीं पहुंच पा रहा है. बताया जाता है कि शांति जोजो बचपन में गांव के ही स्कूल में पढ़ती थी और कक्षा दो की छात्रा थी. इस दौरान वह गंभीर रूप से बीमार पड़ गयी. इसके बाद उसका शरीर पूरी तरह से दिव्यांग हो गया. परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उसका समुचित इलाज नहीं हो सका. शांति के भाई अमृत जोजो ने बताया कि उस समय परिवार को किसी तरह की सरकारी सहायता नहीं मिली और न ही किसी ने योजनाओं की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि आज तक शांति का दिव्यांगता प्रमाण पत्र भी नहीं बन पाया है, जबकि वह पूरी तरह से चलने-फिरने में असमर्थ है. परिवार का आरोप है कि अब तक कोई जनप्रतिनिधि या अधिकारी उनकी स्थिति देखने नहीं पहुंचा. मामले की जानकारी मिलने पर मिशन बदलाव के जिलाध्यक्ष दीपक कुमार महतो ने संबंधित विभाग से बात कर युवती को योजनाओं का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया है. वहीं पंचायत की मुखिया जानकी देवी ने भी जानकारी लेकर कार्रवाई की बात कही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola