धनतेरस बाजार में उपहारों की बौछार, दुकानों में उमड़ रही भीड़

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 17 Oct 2025 8:27 PM

विज्ञापन

धनतेरस बाजार में उपहारों की बौछार, दुकानों में उमड़ रही भीड़

विज्ञापन

सिमडेगा. धनतेरस को लेकर बाजार में रौनक बढ़ गयी है. शनिवार को धनतेरस पर्व मनाने की तैयारी की जा रही है. शहर के बाजार सज-धज कर तैयार हैं. कई व्यवसायियों ने ग्राहकों की सुविधा के लिए पूर्व से ही बुकिंग की सुविधा प्रदान की गयी है. दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है. सभी दुकानों में खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है. जहां एक ओर दीपावली की तैयारी में लोग जुटे हैं, वहीं दूसरी ओर धनतेरस को लेकर लोगों में विशेष उत्साह है. धनतेरस व दीपावली को लेकर दुकानदारों द्वारा उपहार की बौछार की जा रही है. अग्रसेन चौक के निकट स्थित न्यू गोपाल जी ज्वेलर्स में सोना चांदी की खरीदारी पर कई उपहार दिये जाने की घोषणा की गयी है. विशेष खरीदारी पर विशेष उपहार भी दिया जा रहा है. साथ ही सोने की खरीदारी पर मेकिंग चार्ज में 10 से 50 प्रतिशत की छूट दी जा रही है. माइक्रो कंप्यूटर में ग्राहकों को आकर्षक उपहार महावीर चौक स्थित माइक्रो कंप्यूटर में प्रत्येक लैपटॉप की खरीदारी पर 25 आकर्षक उपहार दिया जा रहा है. माइक्रो कंप्यूटर के संचालक वतन शर्मा ने बताया कि कंपनियों द्वारा जो भी ऑफर होगा, उसकी सुविधा दी जा रही है. थाना के सामने स्थित जय हिंद व क्लब कांप्लेक्स स्थित दीप ज्वेलर्स में भी सोने चांदी के आभूषणों का विशाल रेंज उपलब्ध है. संचालक जय सोनी ने बताया कि हॉलमार्क सोने के अलावा डायमंड के भी विशेष संग्रह है. धनतेरस व दीपावली पर ट्रैक्टर समेत अन्य वाहनों की खरीदारी हो रही है. महिंद्रा शुभम इंटरप्राइजेज में ट्रैक्टर की खरीदारी पर छूट दी जा रही है. शोरूम के सेल्स मैनेजर अनिल किंडो ने बताया कि प्रत्येक ट्रैक्टर की खरीदारी पर लक्की ड्रॉ कूपन व निश्चित उपहार दिया जा रहा है. इसको लेकर ग्राहक उत्साहित हैं. कंप्यूटर वर्ल्ड कंप्यूटर के शोरूम में भी छूट की घोषणा की गयी है. संचालक चीकू अग्रवाल ने बताया कि धनतेरस पर प्रत्येक खरीदारी पर निश्चित उपहार दिया जा रहा है. डेस्कटॉप एवं लैपटॉप की खरीदारी पर पांच निश्चित उपहार दिये जा रहे हैं. महावीर चौक स्थित साउंड एंड विजन में धनतेरस व दीपावली पर ग्राहकों के लिए छूट व उपहारों की घोषणा की गयी है. प्रत्येक खरीदारी पर लक्की कूपन व निश्चित उपहार दिये जा रहे हैं. बस स्टैंड के सामने स्थित उमा स्टोर में स्टील बर्तन सहित अन्य सामानों में छूट दी जा रही है. साथ ही विशेष खरीदारी पर उपहार भी दिये जा रहे हैं. संचालक ने बताया कि दुकान में सभी प्रकार का रेंज उपलब्ध हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola