उपायुक्त ने बच्चियों संग मनायी दीपावली

उपायुक्त ने बच्चियों संग मनायी दीपावली
सिमडेगा. उपायुक्त कंचन सिंह ने सहयोग विलेज की बच्चियों के साथ अपने आवास पर दीप प्रज्वलित कर हर्षोल्लास से खुशियां मनायीं. उन्होंने अपने आवास में बच्चियों के साथ फूलझड़ियां व पटाखे जलाये और मिठाइयां बांट कर उनके चेहरों पर मुस्कान बिखेरी. उपायुक्त ने कहा कि दीपावली का सच्चा आनंद तभी है, जब हम समाज के हर वर्ग के साथ खुशियां साझा करें. इसके बाद उपायुक्त ने ओल्ड एज होम, कल्याण गुरुकुल तथा प्लेस ऑफ सेफ्टी का भ्रमण किया. उन्होंने बाल संप्रेक्षण गृह और वृद्धाश्रम में बच्चों व बुजुर्गों के साथ दीपावली मनायी तथा सभी को शुभकामनाएं दी. उपायुक्त ने कल्याण गुरुकुल का निरीक्षण किया. उपायुक्त ने गुरुकुल के प्रशिक्षण लैब, हॉस्टल समेत अन्य सुविधाओं का निरीक्षण किया. उन्होंने सभी प्रशिक्षणार्थियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि निरंतर प्रयास और दृढ़ संकल्प से सफलता अवश्य प्राप्त होती है. उन्होंने मिठाइयां बांटी और उज्जवल भविष्य की कामना की.
माता रानी की पूजा कर लिया आशीर्वाद
कोलेबिरा. कोलेबिरा प्रखंड के लचरागढ़ स्थित देवी गुड़ी मंदिर में वीर दल लचरागढ़ द्वारा मां दुर्गा की पूजा अर्चना की गयी. साथ ही माता रानी से आशीर्वाद लिया गया. वीर दल ने देवी गुड़ी मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था. वहीं 1001 दीपकों को जला कर पूरे मंदिर को रोशन किया गया. इस कार्य में अंकित अग्रवाल, पवन शर्मा, मानस पांडा, रामजीत सिंह, राहुल साहू, चंदन, शशिकांत, उदय आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




