एक माह के अंदर लक्ष्य पूरा करें : डीसी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 15 Sep 2025 9:57 PM
समाज कल्याण विभाग के कार्यों की समीक्षा कर दिये दिशा-निर्देश
सिमडेगा. उपायुक्त कंचन सिंह की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक हुई. इसमें उपविकास आयुक्त दीपांकर चौधरी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी व सभी महिला पर्यवेक्षिकाएं शामिल हुईं. बैठक में उपायुक्त ने विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की. बताया गया कि मुख्यमंत्री कन्यादान योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष में 173 का लक्ष्य प्राप्त है, जिसमें 98 आवेदन स्वीकृत हैं. उपायुक्त ने एक माह के अंदर लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया गया. सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना में लक्ष्य के अनुरूप सभी लाभुकों का चयन कर भुगतान करने के लिए निर्देशित किया गया. प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की समीक्षा में सभी आंगनबाड़ी केंद्रों का केंद्रवार सर्वे करा कर लाभुकों का चयन एक माह के अंदर सुनिश्चित करने का निर्देश उपायुक्त ने दिये. पूरक पोषाहार कार्यक्रम में सभी परियोजना को निर्देशित किया गया कि माह अगस्त 2025 तक का अभिश्रव एक सप्ताह के अंदर जिला कार्यालय को उपलब्घ कराये, ताकि ससमय राशि का भुगतान किया जा सके. पोषण अभियान कार्यक्रम के तहत सभी लाभुकों का शत-प्रतिशत आधार प्राप्त कर एफआरएस कराने की बात कही गयी. बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति, नये आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण, पेयजल, शौचालय आदि की समीक्षा की गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










