चापाबारी ने बथानटोली को 5-0 से हराया
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 28 Sep 2025 10:19 PM
विज्ञापन
चापाबारी ने बथानटोली को 5-0 से हराया
विज्ञापन
सिमडेगा. कुरडेग प्रखंड के चापाबारी में अंडर-15 बालक-बालिका मिक्स हॉकी प्रतियोगिता शुरू हुई. उद्घाटन मैच चापाबारी व बथानटोली गोटुल केंद्र के बीच खेला गया, जिसमें चापाबारी टीम ने बथानटोली को 5-0 से पराजित कर अगले राउंड में प्रवेश किया. इसके अलावा कोनसकेली, ढोढीजोर, फरसपानी, कुसियारपानी, बथानटोली बी, गोंडवाना विकास विद्यालय बी टीम ने अपने शानदार मैच का प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की. मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि गोंडवाना वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष देवनंदन प्रधान, विशिष्ट अतिथि हेठमा पंचायत की मुखिया सुनीता देवी और समाजसेवी शशि प्रधान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. मौके पर देव नंदन प्रधान ने कहा कि समाज के नयी उभरती प्रतिभाओं को दिशा दिखाना और उन्हें स्वावलंबन बनाना समाज का कर्तव्य है. वेलफेयर सोसाइटी खेल, स्वरोजगार, शिक्षा जैसे मुद्दों पर प्रखर रूप से कार्य कर रही है. हमारा लक्ष्य एक सशक्त समाज का निर्माण करना है. विशिष्ट अतिथि मुखिया सुनीता देवी ने कहा कि वर्तमान समय में खेल करियर का एक अच्छा माध्यम है. अनुशासित रह कर कड़ी मेहनत करें, तो देश, समाज व परिवार का नाम गर्व से ऊंचा किया जा सकता है. बालक- बालिका सभी एक ही टीम में मिल कर खेल रहे हैं. प्रतियोगिता में 18 जूनियर टीमों के 400 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं. ॉवेलफेयर सोसाइटी के कोषाध्यक्ष कमलेश्वर मांझी ने बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला एक अक्तूबर को खेला जायेगा. मैच में निर्णायक की भूमिका जयनंदन मांझी, किशोर भोय, अमित मांझी, राजू मांझी, नीलंबर बेसरा, गणेश मांझी ने निभायी. खेल को सफल बनाने में खेल मंत्री भुनेश्वर बेसरा, सुखराम मांझी, मेडिकल टीम के त्रिभुवन भोय, खेल संचालक नंदकिशोर भोय, सलाहकार कामेश्वर भोय सहित वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










