सिमडेगा के कोलेबिरा में भाजपा ने निकाला मशाल जुलूस

बीजेपी ने निकाला मशाल जुलूस | Prabhat Khabar Network
कोलेबिरा में भाजपा ने जेपीएससी परीक्षा में धांधली के विरोध में मशाल जुलूस निकाला. सरकार से निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है.
कोलेबिरा (सिमडेगा): भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक इंदवार के नेतृत्व में शुक्रवार को ओहदार रण बहादुर सिंह चौक से कथित झारखंड लोक सेवा आयोग धांधली के विरोध में मशाल जुलूस निकाला गया. इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया.
कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि झारखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा प्रक्रिया में हुई कथित अनियमितताओं से राज्य के लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है. उन्होंने कहा कि झारखंड में दूसरे राज्यों के लोगों को नौकरियां दी जा रही हैं. सरकार मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे.
मौके पर पूर्व सांसद प्रतिनिधि कृष्णा दास, भाजपा नेता दीपक चीक बड़ाइक, अमरनाथ सिंह, दिलीप सिंह, चंदन सिंह, हेमंत कुमार सिंह, राजपति, सुजल कुमार, जनेश्वर बिल्हौर, रंजीत कुमार, अजय साहू, बादल कुमार, उत्तम कुमार साहू, संजीत कुमार, श्रवण कुमार, प्रदीप कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By रथिंद्र गुप्ता
रथिंद्र गुप्ता कोलेबिरा डेटलाइन से 1998 से प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं. जन सारोकार से संबंधित क्षेत्रों में उनकी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










