शुभेंदु अधिकारी मर्डर कॉन्सपिरेसी में 'हनीट्रैप' का तड़का, आतंकी की माशूका अर्पिता अरेस्ट, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े तार

Updated:
विज्ञापन

अर्पिता सरकार को गिरफ्तार कर बंगाल ले जाती स्पेशल टास्क फोर्स

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी की हत्या की साजिश का खुलासा हुआ है. STF ने झारखंड से अर्पिता सरकार नाम की युवती को गिरफ्तार किया है, जिसके आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े तार मिले हैं. प्रारंभिक जांच में हनीट्रैप का एंगल भी सामने आया है.

विज्ञापन

बरहरवा से विकास जायसवाल की रिपोर्ट

विज्ञापन

साहिबगंज: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की गतिविधियों पर नजर रखने और उनकी हत्या की साजिश रचने के आरोपी हमीम मंडल की गिरफ्तारी के बाद मामले में एक नया मोड़ आया है. पश्चिम बंगाल स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने झारखंड पुलिस के सहयोग से साहिबगंज जिले के बरहरवा थाना क्षेत्र स्थित ग्वालखोर में छापेमारी कर 21 वर्षीय युवती अर्पिता सरकार को गिरफ्तार किया है. केस की जांच में बेहद चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. पूर्व में पूर्वी बर्धमान (नवाबहाट) से गिरफ्तार मुख्य आरोपी हमीम मंडल पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-e-Mohammed) के सदस्य और कश्मीर निवासी सज्जाद भट्ट के लोगों से लगातार संपर्क में था. हमीम मंडल व्हाट्सएप के जरिए आतंकियों को मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पल-पल के मूवमेंट और गतिविधियों की गोपनीय जानकारी साझा कर रहा था.

कॉलेज छात्रा है अर्पिता

बरहरवा से गिरफ्तार अर्पिता सरकार (पिता- सुजीत सरकार) कॉलेज की छात्रा है. पुलिस व एसटीएफ जांच में सामने आया है कि अर्पिता पिछले 4 सालों से हमीम मंडल के संपर्क में थी और इस दौरान दोनों की 4 बार मुलाकात भी हो चुकी थी. शुरुआती जांच के अनुसार, उस पर लोगों को अपने जाल में फंसाकर 'हनीट्रैप' (Honey Trap) करने का संदेह है. पुलिस इस बात की पड़ताल कर रही है कि क्या उसका इस्तेमाल किसी बड़े प्लान के तहत किया जा रहा था.

ये भी पढ़ें: JPSC नियुक्ति घोटाला: OMR गड़बड़ी के बाद रद्द हो सकती है परीक्षा, सवालों के स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए एल खियांग्ते

साहिबगंज से बंगाल ले गई STF

झारखंड पुलिस की सहायता से अर्पिता सरकार को बरहरवा से हिरासत में लेने के बाद बंगाल एसटीएफ की टीम उसे सीधे पश्चिम बंगाल के बर्धमान ले गई है. जहां उससे पूछताछ की जा रही है और मुख्य आरोपी हमीम मंडल के साथ आमने-सामने बैठाकर इस पूरे टेरर व हनीट्रैप सिंडिकेट का पर्दाफाश किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: 14 महीने बाद जेल से बाहर आएंगे निलंबित IAS विनय चौबे, हजारीबाग वन भूमि घोटाले में सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola