सिमडेगा में डॉक्टरों का तबादला, कई नए चिकित्सा पदाधिकारी हुए पदस्थापित

झारखंड सरकार ने सिमडेगा जिले में कई डॉक्टरों का तबादला किया है और सदर अस्पताल सहित विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में नए चिकित्सा पदाधिकारियों की नियुक्ति की है.
सिमडेगाः झारखंड सरकार ने जिले के चिकित्सा पदाधिकारियों के स्थानांतरण और पदस्थापना का आदेश जारी किया है. आदेश के तहत जिले में कार्यरत कई चिकित्सकों का अन्य जिलों में तबादला किया गया है, जबकि सदर अस्पताल और विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में नए चिकित्सा पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है.
जिले के अलग-अलग हिस्सों में इनका हुआ स्थानांतरण
जारी आदेश के अनुसार, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शिवा का स्थानांतरण तोरपा किया गया है. स्त्री एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. ममता मधुबाला कुजूर को गोड्डा, कोलेबिरा से डॉ. इंदु रेखा डुंगडुंग को धालभूमगढ़, कोलेबिरा से डॉ. रिया प्रकाश को मांडर जबकि बानो से डॉ. लालू प्रियांशु बेसरा को बहरागोड़ा स्थानांतरित किया गया है.
इन डॉक्टरों का सिमडेगा में हुआ पदस्थापन
वहीं नई पदस्थापना के तहत डॉ. सरिता कच्छाप को रांची से सदर अस्पताल सिमडेगा, डॉ. सिंह आलोक कुमार विनोद कुमार को जसीडीह से सदर अस्पताल सिमडेगा, डॉ. राजेंद्र नाथ सोरेन को घाटशिला से कोलेबिरा, डॉ. सीमा हीरो को महागामा से ठेठईटांगर, डॉ. रोशन खलखो को डुमरी से कोलेबिरा और डॉ. हेमंत कुमार को धनबाद से बोलबा में पदस्थापित किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










