नशामुक्त युवा विकसित भारत अभियान के तहत जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित

नशामुक्त युवा विकसित भारत अभियान| Prabhat Khabar Network
सिमडेगा के जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय में नशामुक्त युवा विकसित भारत अभियान के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन कर युवाओं को पुरस्कृत किया गया.
सिमडेगा: भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में मेरा युवा भारत (माई भारत) सिमडेगा द्वारा नशामुक्त युवा विकसित भारत अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय में जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी मिथलेश केरकेट्टा थे. उनके साथ जिला शिक्षा अधीक्षक दीपक राम, जिला खेल पदाधिकारी मनोज कुमार, प्राचार्य अब्राहम केरकेट्टा तथा माई भारत की लेखा अधिकारी सोरिना टेटे उपस्थित थीं. सभी अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया.
स्वागत भाषण में सोरिना टेटे ने माई भारत पोर्टल की उपयोगिता बताते हुए कहा कि यह युवाओं को स्वयंसेवा, नेतृत्व विकास, कौशल संवर्धन, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का सशक्त मंच है. जिला शिक्षा पदाधिकारी मिथलेश केरकेट्टा ने युवाओं से नशे के दुष्प्रभावों से दूर रहकर स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने की अपील की. जिला शिक्षा अधीक्षक दीपक राम और जिला खेल पदाधिकारी मनोज कुमार ने युवाओं से अपनी ऊर्जा और प्रतिभा का उपयोग राष्ट्र निर्माण में करने का आह्वान किया. कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों को नशामुक्ति की शपथ भी दिलायी गयी.
प्रतियोगिता में 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं ने लोकगीत, लोकनृत्य, नुक्कड़ नाटक, चित्रकला, स्लैम पोएट्री, वाद-विवाद, शॉर्ट फिल्म रील तथा नारा लेखन सहित विभिन्न विधाओं में भाग लिया. लोकगीत में पार्वती शर्मा, नुक्कड़ नाटक में दर्पण समूह (संत जेवियर कॉलेज), लोकनृत्य में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, शॉर्ट फिल्म रील में सुमित मिंज, स्लैम पोएट्री में सौरभ सिन्हा, वाद-विवाद में संतोषी कुमारी, चित्रकला में मोहित राज तथा नारा लेखन में अजरा प्रवीण ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया. कार्यक्रम का संचालन शिक्षक सत्यजीत कुमार ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










