ePaper

बालिका में बानो व बालक वर्ग में कोलेबिरा विजेता

Updated at : 16 Oct 2025 9:24 PM (IST)
विज्ञापन
बालिका में बानो व बालक वर्ग में कोलेबिरा विजेता

बालिका में बानो व बालक वर्ग में कोलेबिरा विजेता

विज्ञापन

सिमडेगा. जलडेगा प्रखंड के केलुगा में आयोजित निरल कंडुलना मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला गया. मुख्य अतिथि के रूप में विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी व विशिष्ट अतिथि के रूप में कांग्रेस अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष रावेल लकड़ा उपस्थित थे. विधायक समेत अन्य अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फाइनल मैच की शुरुआत की. बालिका वर्ग के फाइनल मैच में बानो की टीम ने केलुगा की टीम को 1-0 से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया. वहीं बालक वर्ग में कोलेबिरा ने कनजोगा को पेनाल्टी शूटआउट में 3-2 से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया. विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. मौके पर विधायक ने कहा कि समय आ गया है कि युवा पीढ़ी अपनी शिक्षा के साथ साथ खेल पर भी ध्यान दें. केंद्र व राज्य सरकार खेल व खिलाड़ियों को अपना भविष्य उज्ज्वल करने का मौका उपलब्ध करा रही हैं. हमारा सिमडेगा निश्चित रूप से खेल व शिक्षा के प्रति जागरूक है. खेल में रेफरी की भूमिका खूंटी जिला रेफरी संघ के अध्यक्ष आनंद कोंगाड़ी व महिला रेफरी सुमन होरो ने निभायी. कार्यक्रम में सुनील कंडुलना, अमर तोपनो, सुदर्शन कंडुलना, देवलगन मेहर, मुकेश लुगून, नेहा कंडुलना, इंजलिना लकड़ा, मनोज, मनोज बिंझिया, मेघनाथ, संतोष, बिष्णु, कठियार, आशीष, राजेंद्र, कीर्तन, रवींद्र, अमन बड़ाइक, प्रेम, रौनक आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola