वन्य प्राणी संरक्षण को लेकर निकाली जागरूकता रैली
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

वन्य प्राणी संरक्षण को लेकर निकाली जागरूकता रैली
विज्ञापन
बोलबा. प्रखंड के मालसाड़ा पंचायत के कछुपानी स्थित उत्क्रमित मवि विद्यालय में वन्य प्राणी संरक्षण को लेकर जागरूकता रैली निकाली गयी. रैली में विद्यार्थियों, शिक्षकों व वन समिति के सदस्यों ने भाग लिया. बच्चों ने बंदर, हाथी, भालू, सियार मांग रहा है मानव का प्यार, जंगल को कौन बचायेगा हम बचायेंगे आदि नारे लगाते हुए विद्यार्थियों ने यह संदेश दिया कि वन्य जीवों की रक्षा व पर्यावरण का संतुलन बनाये रखना आज की आवश्यकता है. जुलूस के बाद विद्यालय परिसर में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों को वन्य प्राणियों, पक्षियों और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी. संचालन वन समिति के अध्यक्ष जैनुल अंसारी ने किया. उन्होंने बच्चों व उपस्थित जनसमुदाय से आह्वान किया कि वह वन्य जीवों का शिकार न करें. हरियाली क्षेत्र को बढ़ावा दें तथा जंगलों की रक्षा में अपना योगदान दें. प्रभारी वनपाल जतरू उरांव ने वन्य जीवन और जैव विविधता के महत्व को रेखांकित किया. उन्होंने बताया कि प्रत्येक जीव-जंतु हमारे जीवन का एक अनिवार्य हिस्सा हैं. उनके संरक्षण से ही मानव जीवन सुरक्षित रह सकता है. वरिष्ठ शिक्षक राम जतन सिंह ने कहा कि आज के बच्चे ही आनेवाले कल के संरक्षक हैं. उन्होंने विद्यार्थियों से पौधरोपण करने, पक्षियों को दाना-पानी देने तथा प्लास्टिक जैसे प्रदूषण फैलाने वाले पदार्थों से दूर रहने की अपील की. कार्यक्रम के अंत में बच्चों के बीच रंगोली प्रतियोगिता व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










