ePaper

कांग्रेस सदस्यों के बीच नियुक्ति पत्र वितरित

Updated at : 27 Sep 2025 10:21 PM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेस सदस्यों के बीच नियुक्ति पत्र वितरित

कांग्रेस सदस्यों के बीच नियुक्ति पत्र वितरित

विज्ञापन

सिमडेगा. ठेठईटांगर प्रखंड की बाघचट्टा पंचायत में कांग्रेस सदस्यों के बीच संगठन सृजन अभियान के तहत नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया. प्रखंड अध्यक्ष अशफाक आलम व पंचायत अध्यक्ष प्रकाश कुजूर ने नियुक्ति पत्र वितरण किया. प्रखंड अध्यक्ष अशफाक आलम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्मान व पहचान देने का काम कर रही है. कांग्रेस पार्टी का प्रयास है कि जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ा जाये. उन्होंने कहा कि संगठन को नये रूप में सक्रिय किया जायेगा, ताकि आने वाली चुनौतियों व संभावनाओं का बेहतर तरीके से सामना किया जा सके. प्रखंड उपाध्यक्ष इशहाक डुंगडुंग ने कहा कि अभियान का उद्देश्य कांग्रेस को मजबूत बनाना है. पार्टी की विचारधारा और नीति को आमजन तक पहुंचाना लक्ष्य है. मौके पर विधायक प्रतिनिधि मोहम्मद कारू, पंचायत उपाध्यक्ष सुनील डुंगडुंग, सेत टेटे, रोशनी एक्का, सुदीप डुंगडुंग, विमल बाड़ा सुलेमान बेक, आलोक तिग्गा, वाल्टर खाखा, अमृत मिंज, पीटर बा, सुरेश बेक, प्रकाश केरकेट्टा आदि उपस्थित थे.

77 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरित

बानो. राजकीय उत्क्रमित उवि केवेटांग में संकुल की आठवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया. मौके पर कुल 77 छात्र-छात्राओं को साइकिल दी गयी. प्रधानाध्यापक चंद्रमोहन साहू ने कहा कि सरकार शिक्षा के विकास के लिए कई योजनाएं चला रही हैं. दूर-दराज के छात्रों के लिए समय पर स्कूल पहुंचने के लिए साइकिल दी जा रही है. बच्चे साइकिल का लाभ उठाते हुए प्रतिदिन स्कूल आयें. मौके पर जॉन आईंद, अशोक कुमार, राजेश कुमार महतो, गणेश गंझू, गणेश्वर आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola