वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान को सफल बनायें : भूषण बाड़ा

वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान को लेकर कांग्रेस की बैठक
सिमडेगा. कांग्रेस पार्टी ने वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान को बड़े स्तर पर चलाने की तैयारी शुरू कर दी है. कांग्रेस जिलाध्यक्ष सह विधायक भूषण बाड़ा की अध्यक्षता में होटल अतिथि विहार में हस्ताक्षर अभियान को लेकर बैठक हुई. इसमें जिला कांग्रेस समिति के सभी विंग के पदाधिकारी व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे. सभी ने अभियान को सफल बनाने के लिए अपने विचार साझा किये. साथ ही अभियान की रूपरेखा, रणनीति व जनसंपर्क कार्यक्रम पर चर्चा की गयी. जिलाध्यक्ष सह विधायक ने कहा कि यह अभियान पार्टी की मजबूती और लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त बनाने का महत्वपूर्ण कदम है. उन्होंने सभी पदाधिकारियों से अपील की कि वह जनता तक संदेश पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभायें. वोट की बेईमानी के खिलाफ एकजुट होकर कार्य करें. विधायक ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए हर पदाधिकारी को अभियान में सक्रिय भूमिका निभानी होगी. कहा कि हमारा उद्देश्य जनता के प्रति ईमानदारी व पारदर्शिता सुनिश्चित करनी है. सभी को मिलकर यह संदेश देना होगा कि लोकतंत्र में वोट का मूल्य सर्वोपरि है. यह अभियान सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि पार्टी की मजबूती और जनता के विश्वास को पुनः स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है. बैठक में वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान को सफल बनाने के लिए प्रखंड पर्यवेक्षक का चयन किया गया, जिसमें सिमडेगा प्रखंड के लिए मनोज जायसवाल, केरसई के सामरोम पॉल टोपनो, कुरडेग के लिए लखन प्रसाद, सिमडेगा नगर के लिए मो अख्तर खान, पाकरडांड़ के लिए मो एजाज अहमद, पालकोट के लिए मो शकील अहमद, बोलबा के लिए बिपिन पंकज मिंज, बांसजोर के लिए मो कारू, ठेठइटांगर के लिए मो शमी आलम, कोलेबिरा के लिए मो जमीर खान, जलडेगा के लिए फुलकेरिया डांग व बानो के लिए सुरेश द्विवेदी को पर्यवेक्षक बनाया गया. बैठक में शमी आलम, मनोज जायसवाल, जोसिमा खाखा, शिव प्रसाद, अरशद हुसैन, सामरोम पॉल तोपनो, बिपिन पंकज मिंज, रणधीर रंजन, अशफाक आलम, जेफरेन केरकेट्टा, सुशील गुड़िया, तुलसी खलखो, अजीत कंडुलना, सुलभ नेल्सन डुंगडुंग, विकास गुप्ता, नवीन बीरेंद्र तिर्की, मनोज कुमार, प्रवीण खेस, तिलका रमन, अख्तर खान, शकील अहमद, गुड्डू खान, मुंस खेस, सुनील खरिया, निरोज बड़ा, शीतल एक्का, ज्वलंत बेक, अरविंद लुगून, प्रतिमा कुजूर, शोभेन तिग्गा, मुक्ता तिर्की, उर्मिला केरकेट्टा, चंदन कुमार सिंह, सिलबेस्टर बघवार, लखन गुप्ता, मनोहर प्रसाद, डॉ इम्तियाज हुसैन, वारिश राजा, कौशल रोहिला आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




