शुद्ध व संतुलित आहार से स्वस्थ रहता है तन और मन
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 07 Apr 2026 10:40 PM
मदर टेरेसा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में विश्व स्वास्थ्य दिवस मना
बानो. मदर टेरेसा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया. मौके पर छात्राओं के बीच भाषण प्रतियोगिता हुई. प्रतियोगिता में एएनएम व जीएनएम की छात्राओं ने भाग लिया और स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर विचार प्रस्तुत किये. कॉलेज के निदेशक डॉ प्रहलाद मिश्रा ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा सात अप्रैल 1950 से विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जा रहा है. इस दिन का मुख्य उद्देश्य लोगों को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है. उन्होंने कहा कि शुद्ध व संतुलित आहार से ही शरीर और मन स्वस्थ रहता है. मुख्य अतिथि लीगल एडवाइजर अशोक तिवारी ने सभी को स्वास्थ्य दिवस की शुभकामनाएं दीं और महिलाओं के विरुद्ध बढ़ती हिंसा तथा उससे संबंधित कानूनी जानकारी साझा की. संचालन सीनियर ट्यूटर कविता कुमारी ने किया, जबकि स्वागत भाषण प्राचार्या निशि डुंगडुंग किया गया. मौके पर ट्यूटर अल्बीना तोपनो, खुशबू कुमारी, वंदना धनवार, प्राचार्या एरेन बेक, रिचा हेंब्रम, अमृता लवली समेत सभी एएनएम एवं जीएनएम की छात्राएं उपस्थित थीं.
स्वास्थ्य कर्मियों को किया गया सम्मानित
बानो. विश्व स्वास्थ्य दिवस पर मारवाड़ी युवा मंच लचरागढ़ शाखा ने लचरागढ़ व बानो क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों में जाकर स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान देने वाले कर्मियों को सम्मानित किया. लचरागढ़ में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की सीएचओ नेहा तथा बानो में एंबुलेंस सहायक चालक शशि कुमार को उनके उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए मंच ने सम्मानित किया. कार्यक्रम का उद्देश्य स्वास्थ्य कर्मियों का मनोबल बढ़ाना और समाज में उनके योगदान को सम्मान देना था. इस कार्य को सफल बनाने में मंच के विवेक अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, रतन अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, रिक्की अग्रवाल समेत अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा. मंच के अध्यक्ष विवेक अग्रवाल, सचिव रतन अग्रवाल व कोषाध्यक्ष अंकुश गोयल ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज सेवा के ऐसे कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेंगे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










