सांसद से मिला अखिल भारतीय रौतिया समाज का प्रतिनिधिमंडल

Published at :05 May 2026 9:35 PM (IST)
विज्ञापन
सांसद से मिला अखिल भारतीय रौतिया समाज का प्रतिनिधिमंडल

सांसद से मिला अखिल भारतीय रौतिया समाज का प्रतिनिधिमंडल

विज्ञापन

सिमडेगा. अखिल भारतीय रौतिया समाज विकास परिषद का प्रतिनिधिमंडल ने सांसद कालीचरण मुंडा से मुलाकात कर समाज से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की. प्रतिनिधिमंडल ने समाज की प्रमुख मांगों को सांसद के समक्ष रख बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पहले ही विभिन्न मांगों से संबंधित आवेदन सौंपा जा चुका है, जिस पर शीघ्र कार्रवाई की जरूरत है. साथ ही रौतिया समाज को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने की मांग को लेकर दिल्ली में भी आवेदन दिया गया है, लेकिन अब तक इस पर कोई ठोस पहल नहीं हो सकी है. इस संबंध में मुख्यमंत्री के माध्यम से आवेदन को आगे बढ़ाने का अनुरोध किया गया. प्रतिनिधिमंडल ने यह भी मांग रखी कि कल्याण विभाग द्वारा पूर्व में समाज को प्रदान की जा रही शिक्षा, स्वास्थ्य व कानूनी सहायता आदि सुविधा को पुनः बहाल किया जाये. सांसद कालीचरण मुंडा ने प्रतिनिधिमंडल की सभी मांगों और समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया. कहा कि समाज को पूर्व में प्राप्त शिक्षा, स्वास्थ्य और कानूनी सुविधाओं की बहाली के लिए मुख्यमंत्री से वार्ता की जायेगी तथा लंबित आवेदनों पर आवश्यक पहल की जायेगी. प्रतिनिधिमंडल में झारखंड प्रदेश अध्यक्ष रोहित कुमार सिंह, केंद्रीय समिति सलाहकार संत प्रसाद सिंह, प्रदेश संरक्षक व सलाहकार पदमन सिंह, जिला संरक्षक सुमिरन सिंह, जिला समिति सदस्य अर्जुन सिंह एवं प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी भरत सिंह शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola