अध्यक्ष ने शौचालय का निरीक्षण किया

Updated at : 03 Jun 2017 9:39 AM (IST)
विज्ञापन
अध्यक्ष ने शौचालय का निरीक्षण किया

सिमडेगा : बस स्टैंड स्थित शौचालय का नगर परिषद अध्यक्ष फुलसुंदरी देवी एवं उपाध्यक्ष संतोष देवी ने निरीक्षण किया. नगर परिषद अध्यक्ष को शिकायत मिली थी कि शौचालय संचालक द्वारा महिलाओं से निर्धारित दर से अधिक राशि वसूल की जाती है तथा दुर्व्यवहार भी किया जाता है. महिलाओं का यह भी कहना था कि शौचालय […]

विज्ञापन
सिमडेगा : बस स्टैंड स्थित शौचालय का नगर परिषद अध्यक्ष फुलसुंदरी देवी एवं उपाध्यक्ष संतोष देवी ने निरीक्षण किया. नगर परिषद अध्यक्ष को शिकायत मिली थी कि शौचालय संचालक द्वारा महिलाओं से निर्धारित दर से अधिक राशि वसूल की जाती है तथा दुर्व्यवहार भी किया जाता है.
महिलाओं का यह भी कहना था कि शौचालय में गंदगी होती है. साफ-सफाई पर कोई ध्यान नहीं दिया जाता है.
महिलाओं की शिकायत पर ही नप अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष निरीक्षण के लिए शौचालय पहुंची. इस दौरान गंदगी देख कर शौचालय के संचालक को फटकार लगायी . साथ ही निर्धारित दर पर ही टैक्स वसूलने का निर्देश दिया. शौचालय परिसर को शीघ्र साफ कराने का निर्देश दिया. इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजय ठाकुर व नगर अध्यक्ष नवीन सिंह के अलावा अन्य उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola