अंबाटोली में बंगरू पथ पुन: जाम किया, नाराजगी

रोड जाम किये जाने का मामला तूल पकड़ा सिमडेगा : सलडेगा से बंगरू जाने वाले पथ पर अंबाटोली के समीप रोड जाम किये जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है. जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को जमीन मालिक बेनेदिक्ता केरकेट्टा ने अंबाटोली में बंगरू रास्ता पर दीवार खड़ा कर पथ जाम कर दिया था. बेनेदिक्ता […]
रोड जाम किये जाने का मामला तूल पकड़ा
सिमडेगा : सलडेगा से बंगरू जाने वाले पथ पर अंबाटोली के समीप रोड जाम किये जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है. जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को जमीन मालिक बेनेदिक्ता केरकेट्टा ने अंबाटोली में बंगरू रास्ता पर दीवार खड़ा कर पथ जाम कर दिया था. बेनेदिक्ता केरकेट्टा का कहना है कि वह अपनी जमीन से रास्ता नहीं देगी.
पूर्व में ही उनकी जमीन रास्ते में जा चुकी है. वहीं बंगरू गांव के लोगों का कहना है कि रोके जाने वाले पथ पर लाखों रुपये सरकारी राशि का खर्च हो चुकी है. पथ जाम किये जाने के विरोध में बंगरू गांव के ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा और रास्ता खुलवाने का आग्रह किया.
पुलिस प्रशासन द्वारा बुधवार को जेसीबी लगा कर रोड पर बनी दीवार को हटा दिया गया, किंतु गुरुवार को पुन: अंबा टोली के पास रैयत द्वारा रोड पर ईंट को रख कर पुन: जाम कर दिया गया. इस संबंध में सीओ प्रवीण सिंह ने कहा कि एसडीओ के आदेश पर बुधवार को ही आवागमन बहाल कर दिया गया था, किंतु आज पुन: उक्त पथ को जाम किये जाने की सूचना मिली है. सीओ प्रवीण सिंह ने कहा कि शुक्रवार को पुन: अंबा टोली में जाकर कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




