रास्ता रोके जाने को लेकर विवाद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 May 2017 9:36 AM
विज्ञापन
सिमडेगा : नगर परिषद क्षेत्र के सलडेगा में बंगरू रोड को जाने वाले अंबा टोली में रास्ते पर दीवार खड़ी कर रोक दिये जाने से विवाद उत्पन्न हो गया है. रास्ता बंद किये जाने से बंगरू सहित अन्य टोलों में आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बंगरू के लोगों ने […]
विज्ञापन
सिमडेगा : नगर परिषद क्षेत्र के सलडेगा में बंगरू रोड को जाने वाले अंबा टोली में रास्ते पर दीवार खड़ी कर रोक दिये जाने से विवाद उत्पन्न हो गया है. रास्ता बंद किये जाने से बंगरू सहित अन्य टोलों में आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
बंगरू के लोगों ने उपायुक्त, एसडीओ व सीओ से मिल कर रास्ता से दीवार हटा कर पुन: उक्त पथ पर आवागमन बहाले कराने की मांग की. निर्भान साहू समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया जिस पथ को दीवार खड़ा कर रोक दिया गया है उस पथ पर सरकारी राशि भी खर्च हो चुकी है. ग्रेड वन रोड का निर्माण किया जा चुका है. उस वक्त किसी ने नहीं रोका था. उधर अंबाटोली निवासी रैयत बेनेदिक्ता केरकेट्टा ने बताया कि पूर्व में ही उनकी जमीन खाता 109, प्लाट नंबर 92 पर से रास्ता दे दिया गया है. जिसका अंचल में रिकार्ड भी है. किंतु ग्रामीण उनकी जमीन के दूसरे ओर भी रास्ता की मांग कर रहे हैं जो वे नहीं देंगी. बेनेदिक्ता केरकेट्टा ने कहा कि वह अपनी जमीन पर एक तरफ से रास्ता दे सकती है. जो पूर्व में ही दिया जा चुका है. यह बंगरू जाने के लोगों का रास्ता है. ग्रामीण जबरन उनकी जमीन रास्ता के लिए मांग रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










