पुरोहिताई जीवन के 25 साल ईश्वर की कृपा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 May 2017 9:34 AM
विज्ञापन
सिमडेगा : बोलबा प्रखंड के समसेरा पल्ली परिसर में पल्ली पुरोहित फादर रफैल केरकेट्टा के पुरोहिताई जीवन के 25 वर्ष पूरा होने पर रजत जुबली समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर विशेष मिस्सा अनुष्ठान का भी आयोजन किया गया. फादर रफैल केरकेट्टा ने इसे संपन्न कराया. तुमडेगी के पल्ली पुरोहित फादर पीटर टेटे […]
विज्ञापन
सिमडेगा : बोलबा प्रखंड के समसेरा पल्ली परिसर में पल्ली पुरोहित फादर रफैल केरकेट्टा के पुरोहिताई जीवन के 25 वर्ष पूरा होने पर रजत जुबली समारोह का आयोजन किया गया.
इस अवसर पर विशेष मिस्सा अनुष्ठान का भी आयोजन किया गया. फादर रफैल केरकेट्टा ने इसे संपन्न कराया. तुमडेगी के पल्ली पुरोहित फादर पीटर टेटे सहित अन्य पुरोहितों ने सहयोग किया. मिस्सा अनुष्ठान के दौरान जुबलियन फादर रफैल केरकेट्टा ने अपने प्रवचन में कहा कि पुरोहिताई जीवन का 25 साल पूरा होना ईश्वर की विशेष कृपा है. इसके लिये ईश्वर काे धन्यवाद है. उन्होंने कहा कि पुरोहिताई जीवन सेवा का जीवन है. सेवा के लिए ईश्वर पुरोहितों को चुनता है. फादर केरकेट्टा ने कहा कि कलीसिया के सभी लोगों को सेवा भाव से काम करने की जरूरत है. सेवा से ही समाज एवं परिवार का कल्याण होता है. उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु सेवा के लिए ही इस दुनिया में भेजे गये. प्रभु यीशु ने लोगों की सेवा कर मुक्ति भी दिलायी.रजत जुबली समारोह के दौरान स्वागत समारोह का भी आयोजन किया गया.
इस अवसर पर फादर रफैल केरकेट्टा को माला पहना कर विश्वासियों ने स्वागत किया. कार्यक्रम के दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. नृत्य मंडलियों ने आकर्षक नृत्य व गीत प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया. मिस्सा गीत का संचालन नरपति उच्च विद्यालय के विद्यार्थियों ने किया. इसमें विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सहयोग किया. कार्यक्रम में काफी संख्या में विश्वासी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










