शहर में छह दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप
Updated at : 14 May 2017 8:19 AM (IST)
विज्ञापन

सिमडेगा : शहरी क्षेत्र में छह दिनों से पेयजलापूर्ति ठप है. इससे पानी के लिए शहर में हाहाकार मचा है. लोग पानी के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं. बताया गया कि केलाघाघ डैम परिसर में लगे विद्युत ट्रांसफारमर के खराब हो जाने के कारण ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई है. इधर, कार्यपालक अभियंता महादेव मुरमू का […]
विज्ञापन
सिमडेगा : शहरी क्षेत्र में छह दिनों से पेयजलापूर्ति ठप है. इससे पानी के लिए शहर में हाहाकार मचा है. लोग पानी के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं. बताया गया कि केलाघाघ डैम परिसर में लगे विद्युत ट्रांसफारमर के खराब हो जाने के कारण ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई है.
इधर, कार्यपालक अभियंता महादेव मुरमू का कहना है कि दो दिन पूर्व ही ट्रांसफारमर उपलब्ध कराया दिया गया है, किंतु नगर परिषद की उदासीनता के कारण ट्रांसफारमर को अब तक चालू नहीं कराया गया है. शनिवार को ट्रांसफारमर को पोल पर चढ़ा दिया गया है. रविवार को उसे लाइन से जोड़ दिया जायेगा. उम्मीद जतायी जा रही है कि सोमवार से पेयजलापूर्ति सुचारू हो जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




