चलेगा शराब बंदी अभियान : विजय

Updated at : 11 May 2017 7:57 AM (IST)
विज्ञापन
चलेगा शराब बंदी अभियान : विजय

आयोजन. झारखंड नव निर्माण दल एवं महिला मंडल सहयोग समिति की महाबैठक सिमडेगा : नगर भवन में झारखंड नव निर्माण दल एवं महिला मंडल सहयोग समिति के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को महिलाओं की महाबैठक हुई. मुख्य अतिथि के रूप में झाखंड नव निर्माण दल के संयोजक विजय सिंह उपस्थित थे. कार्यक्रम से पूर्व महिला […]

विज्ञापन
आयोजन. झारखंड नव निर्माण दल एवं महिला मंडल सहयोग समिति की महाबैठक
सिमडेगा : नगर भवन में झारखंड नव निर्माण दल एवं महिला मंडल सहयोग समिति के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को महिलाओं की महाबैठक हुई. मुख्य अतिथि के रूप में झाखंड नव निर्माण दल के संयोजक विजय सिंह उपस्थित थे. कार्यक्रम से पूर्व महिला हित में नारेबाजी की गयी.
साथ ही हिंसा में मारी गयी महिलाओं को श्रद्धांजलि दी गयी. बैठक में मुख्य अतिथि विजय सिंह ने कहा कि महिलाओं के साथ अत्याचार बरदाश्त नहीं किया जायेगा. शराब के कारण ही महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि सिमडेगा में देसी एवं विदेशी शराब की बिक्री बंद करने के लिए 17 मई को शराब बंदी अभियान चलाया जायेगा. उन्होंने कहा कि महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को रोकने के लिए सभी को सहयोग करना होगा. महिलाओं को जागरूक होकर अपने अधिकार के लिए आगे आने की जरूरत है.
नागपुरी भाषा के साहित्यकार साहनी उपेंद्र पाल नहन ने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है. नारी जागरूकता अभियान के तहत रखी गयी सभी मांगें जायज हैं. जिला प्रभारी ने कहा कि 15 मई को अलबर्ट एक्का स्टेडियम में महाशिविर लगा कर महिलाओं को अभियान से जोड़ा जायेगा. महिला नेत्री दीपा बड़ाइक ने कहा कि शराब बंदी के लिए एवं महिला अत्याचार पर रोक के लिए महिलाओं को एकजुट होने की जरूरत है.
कार्यक्रम में मुखिया जोलेन सुरीन, प्रकाश उरांव, गुलाब तिर्की, कामेश्वर तिवारी,राधेश्याम यादव, बसंत बड़ाइक, अनिरुद्ध सिंह, शिवचंद मांझी, फिलोमिना लकड़ा, हीरामनी देवी, चंदनी देवी, पार्वती, रावलटिना लकड़ा, कुशवती देवी व गायत्री कुमारी के अलावा काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola