प्रभु के वचनों को अपनायें
Updated at : 09 May 2017 9:11 AM (IST)
विज्ञापन

बिशपीय कलीसिया हतनंदा मंडली एवं अन्य मंडली का जीइएल चर्च काउंसिल में विलय बानो : हतनंदा स्थित जीइएल चर्च में मिलन समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में जीइएल चर्च बिशपीय कलीसिया हतनंदा मंडली एवं अन्य मंडली का जीइएल चर्च काउंसिल में विलय किया गया. इस अवसर पर ओड़िशा के पेरिश काउंसिल के चेयरमैन रेव्ह […]
विज्ञापन
बिशपीय कलीसिया हतनंदा मंडली एवं अन्य मंडली का जीइएल चर्च काउंसिल में विलय
बानो : हतनंदा स्थित जीइएल चर्च में मिलन समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में जीइएल चर्च बिशपीय कलीसिया हतनंदा मंडली एवं अन्य मंडली का जीइएल चर्च काउंसिल में विलय किया गया.
इस अवसर पर ओड़िशा के पेरिश काउंसिल के चेयरमैन रेव्ह ओमलेन लुगून व वाइस चेयरमैन सुरसेन केरकेट्टा उपस्थित थे. कार्यक्रम में विधि पूर्वक बिशपीय कलीसिया का विलय रेव्ह ओमलेन लुगून के अलावा अन्य पादरी की उपस्थिति में किया गया. अपने संदेश में पादरी रेव्ह ओमलेन लुगून ने कहा कि परमेश्वर एक है. हमें प्रभु के वचनों को अपने जीवन में उतारना चाहिए तथा एकता व भाईचारा के साथ प्रेम पूर्वक रहना चाहिए.
उन्होंने कहा कि हमें हमेशा दूसरों की सेवा के लिए तत्पर रहना चाहिए. कार्यक्रम का संचालन अनोश भेंगरा ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने मे रेव्ह पादरी अल्फ्रेड डांग, रेव्ह पादरी ओमन बुढ़, जोलेन टाेपनो, तुरतन डांग, सुगड़ कवंरिया, मनोहर डांग, उबंलन डांग, जेम्स लुगुन, मंगल गुड़िया,पौलुस कावरिया, ज्योतिष डांग, सुतगन डांग, आनंद डाहग, जिदन डांग, विदंती डांग, प्रेमलता कावरिया, अजुंयाली कावरिया, कुसुम डांग व जोसेफ डांग के अलावा अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




