चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक गिरफ्तार
Updated at : 07 May 2017 9:12 AM (IST)
विज्ञापन

सफलता. पुलिस ने भाग रहे आरोपी को पकड़ा सिमडेगा : मोटरसाइकिल की चोरी कर भाग रहे एक युवक को कोलेबिरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. आरोपी विनंद कुमार सिसई का रहनेवाला है. पुलिस के अनुसार, विनंद कुमार सिसई से एक मोटरसाइकिल की चोरी कर भाग रहा था. इसकी सूचना सिसई पुलिस को दी गयी. इसके […]
विज्ञापन
सफलता. पुलिस ने भाग रहे आरोपी को पकड़ा
सिमडेगा : मोटरसाइकिल की चोरी कर भाग रहे एक युवक को कोलेबिरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. आरोपी विनंद कुमार सिसई का रहनेवाला है. पुलिस के अनुसार, विनंद कुमार सिसई से एक मोटरसाइकिल की चोरी कर भाग रहा था.
इसकी सूचना सिसई पुलिस को दी गयी. इसके बाद कोलेबिरा में पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया. इसी बीच विनंद बड़ाइक कोलेबिरा पहुंचा. पुलिस को देखते ही विनंद कुमार मोटरसाइकिल लेकर भागने लगा, लेकिन कोलेबिरा पुलिस ने खदेड़ कर विनंद कुमार को धर दबोचा. एसपी राजीव रंजन सिंह ने बताया कि विनंद कुमार नागफेनी सिसई रामुटोली का निवासी है. उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




