जिला को खुले में शौच से मुक्त बनायें

Updated at : 13 Apr 2017 8:05 AM (IST)
विज्ञापन
जिला को खुले में शौच से मुक्त बनायें

पांच दिवसीय. संपूर्ण स्वच्छता विधि पर प्रेरकों का प्रशिक्षण शुरू सिमडेगा : होटल अपर्णा में जिला पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के तत्वावधान में स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिला स्तरीय समुदाय आधारित संपूर्ण स्वच्छता विधि पर प्रेरकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ. शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त मंजुनाथ भजंत्री उपस्थित थे. […]

विज्ञापन

पांच दिवसीय. संपूर्ण स्वच्छता विधि पर प्रेरकों का प्रशिक्षण शुरू

सिमडेगा : होटल अपर्णा में जिला पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के तत्वावधान में स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिला स्तरीय समुदाय आधारित संपूर्ण स्वच्छता विधि पर प्रेरकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ. शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त मंजुनाथ भजंत्री उपस्थित थे. उन्होंने प्रशिक्षण शिविर का उदघाटन किया. प्रशिक्षण में सिमडेगा जिले की सभी 94 पंचायत के दो-दो प्रेरक भाग ले रहे हैं. प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद ये लोग गांवों का भ्रमण करेंगे और स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण एवं उसके उपयोग के प्रति लोगों को जागरूक करेंगे.

खुले में शौच से होनी वाली बीमारियों से लोगों को अवगत कराया जायेगा. दिल्ली से आये स्वच्छ भारत मिशन के सीनियर सीएलटीएस ट्रेनर अजय सिन्हा द्वारा विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है. इस मौके पर उपायुक्त मंजुनाथ भजंत्री ने कहा कि जिले को खुले में शौच मुक्त बनाना है.

यह बहुत ही अच्छा मौका है कि गांव के लोगों को ही प्रशिक्षित किया जा रहा है. उन्हें अपने गांव को खुले में शौच में मुक्त बनाने का मौका मिल रहा है. आप सभी अच्छे से प्रशिक्षण प्राप्त करें तथा अपने प्रखंड, पंचायत तथा गांव में जाकर जागरूकता फैलायें. उन्होंने कहा कि आशा है कि इस मिशन के तहत 90 दिनों के अंदर प्रत्येक गांव खुले में शौच मुक्त गांव बन जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola