नाबालिग लड़कियों को भगाने के दो आरोपी गिरफ्तार किये गये

Updated at : 08 Apr 2017 8:36 AM (IST)
विज्ञापन
नाबालिग लड़कियों को भगाने के दो आरोपी गिरफ्तार किये गये

कार्रवाई. गुप्त सूचना पर पुलिस ने दो घरों में मारा छापा लड़कियों को परिजनों के हवाले किया गया सिमडेगा से हुई गिरफ्तारी धर्म परिर्वतन कर निकाह करने की फिराक में थे युवक सिमडेगा : रांची जिले के चान्हो थाना क्षेत्र से दो नाबालिग लड़कियों को प्रेम जाल में फंसा कर भगाने के आरोपी दो युवकों […]

विज्ञापन
कार्रवाई. गुप्त सूचना पर पुलिस ने दो घरों में मारा छापा
लड़कियों को परिजनों के हवाले किया गया
सिमडेगा से हुई गिरफ्तारी
धर्म परिर्वतन कर निकाह करने की फिराक में थे युवक
सिमडेगा : रांची जिले के चान्हो थाना क्षेत्र से दो नाबालिग लड़कियों को प्रेम जाल में फंसा कर भगाने के आरोपी दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवक चान्हो थाना क्षेत्र के बलसोकरा के रहने वाले हैं. उक्त दोनों को सिमडेगा खैरनटोली निवासी मो हुसैन अहमद एवं जुबैर अंसारी के घर से गिरफ्तार किया गया.
दोनों लड़कियों को भी बरामद कर लिया गया, जिन्हें उनके परिजनों को सौंप दिया गया. इस आशय की जानकारी प्रेस कांफ्रेंस में एसपी राजीव रंजन सिंह ने दी. उन्होंने बताया कि दोनों युवक दोनों लड़कियों को तीन माह पूर्व प्रेम जाल में फंसा कर भाग गये थे और 10-12 दिन से सिमडेगा में रह रहे थे. इस क्रम में लड़कियों का शारीरिक शोषण भी किया गया. उन्होंने बताया कि लड़कियां दूसरे समुदाय की हैं. दोनों युवक धर्म परिर्वतन करा कर निकाह करने की फिराक में थे. इसी क्रम में पुलिस को सूचना मिली. सूचना मिलते ही महिला थाना प्रभारी अशरफी पासवान के नेतृत्व में पुलिस ने छापामारी कर उक्त दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही उक्त दोनों नाबालिग लड़कियों को भी बरामद किया गया. एक लड़की के पिता के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है. एसपी श्री सिंह ने कहा कि जिन लोगों ने युवकों को अपने घर में जगह दी थी, वह भी दोषी हैं.
एसपी ने बताया कि गिरफ्तार युवकों का सिमडेगा निवासी एक दोस्त मो वाजिद को पुलिस ढूंढ़ रही है. उक्त युवक ने ही निकाह कराने में मदद करने का वादा किया था. इसके बाद ही उक्त दोनों युवक इन लड़कियों को लेकर सिमडेगा पहुंचे थे. इसके बाद सूचना पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola