शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेने की जरूरत

Updated at : 06 Apr 2017 8:06 AM (IST)
विज्ञापन
शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेने की जरूरत

बानो : रौतिया जाति को उनका हक व अधिकार मिलना चाहिए. इसके लिए उन्हें आगे आने की जरूरत है. ये बातें ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने कही. वे प्रखंड के केवेटांग में आयोजित शहीद बख्तर साय व मुंडल सिंह के शहादत दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. उन्होनें कहा कि […]

विज्ञापन
बानो : रौतिया जाति को उनका हक व अधिकार मिलना चाहिए. इसके लिए उन्हें आगे आने की जरूरत है. ये बातें ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने कही. वे प्रखंड के केवेटांग में आयोजित शहीद बख्तर साय व मुंडल सिंह के शहादत दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. उन्होनें कहा कि हमें शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए.
उनके बताये पर मार्ग चलने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि पबुड़ा मोड़ से विंतुका तक सड़क निर्माण का डीपीआर तैयार किया गया है. जल्द ही सड़क निर्माण आरंभ कराया जायेगा. पूर्व विधायक कोचे मुंडा ने कहा कि हुरदा को प्रखंड व बानो को अनुमंड़ल बनाने के लिए सरकार पहल करे. उन्होंने कहा कि शहीदों के आदर्शों से अपना कर हमें गांव व समाज के विकास में भागीदारी सुनिश्चित करना है. इससे पूर्व श्री मुंडा ने शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. कार्यक्रम में शहीद के वंशज शुत्रघ्न साय को सम्मानित किया गया. अध्यक्षता समाज के प्रखंड अध्यक्ष राजेश सिंह ने की. संचालन वीरेंद्र सिंह ने किया.
स्वागत भाषण रामप्रसाद सिंह व धन्यावाद ज्ञापन जिला अध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने किया. मौके पर प्रदेश अध्यक्ष लालदेव सिंह, नंदकिशोर अग्रवाल, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष अजीत टोपनो, लालमोहन सिंह, गंगा सिंह, शिवराज बड़ाइक, बाल मुकुंद सिंह, बीडीओ सुलेमान मुंडरी, पुलिस निरीक्षक सुरेंद्र प्रसाद, मनोज सिन्हा, भूषण साहू मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola