रामनवमी पर दिखाये हैरतअंगेज खेल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Apr 2017 8:04 AM
विज्ञापन
जय श्रीराम के उदघाेष से गुंजायमान हुआ शहर धूमधाम से निकाला गया रामनवमी का जुलूस सिमडेगा : जिले में रामनवमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर जुलूस निकाला गया तथा शस्त्र चालन का प्रदर्शन किया गया. विशेष रूप से शहरी क्षेत्र में काफी उत्साह के साथ जुलूस निकाला गया. जुलूस में विधायक […]
विज्ञापन
जय श्रीराम के उदघाेष से गुंजायमान हुआ शहर
धूमधाम से निकाला गया रामनवमी का जुलूस
सिमडेगा : जिले में रामनवमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर जुलूस निकाला गया तथा शस्त्र चालन का प्रदर्शन किया गया. विशेष रूप से शहरी क्षेत्र में काफी उत्साह के साथ जुलूस निकाला गया. जुलूस में विधायक विमला प्रधान सहित नगर परिषद अध्यक्ष फुलसुंदरी देवी, उपाध्यक्ष संतोष देवी भी मुख्य रूप से शामिल हुईं.
रामनवमी प्रबंधक समिति के तत्वावधान में रामनवमी के जुलूस की शुरुआत महावीर चौक से की गयी.सभी अखाड़ों के लोग महावीर चौक में जमा हुए. यहां से सामूहिक रूप से एक साथ मिल कर जुलूस निकाला गया. जुलूस में शामिल लोग महावीरी झंडा लिये हुए थे तथा जय श्रीराम व बजरंग बली के जयकारे लगा रहे थे. जुलूस के दौरान जगह-जगह शस्त्र चालन का प्रदर्शन भी किया जा रहा था. जुलूस में शामिल लोग मुख्य पथ, नीचे बाजार, भट्टीटोली होते हुए रामनगर तक गये. यहां से पुन: मुख्य पथ, झूलन सिंह चौक होते हुए सामटोली तक गये.
सामटोली से लौट कर जुलस प्रिंस चौक तक गया. इस बीच कई जगहों पर युवकों ने आकर्षक शस्त्र चालन का प्रदर्शन किया.जुलूस का नेतृत्व रामनवमी प्रबंधन समिति के संरक्षक डीडी सिंह, संतोष अकेला, शीतल प्रसाद, श्यामलाल शर्मा, ओमप्रकाश साहू, संजय ठाकुर, संजय शर्मा, अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, नवीन सिंह, दीपक पुरी, राज कुमार केसरी, पवन अग्रवाल, योगेंद्र रोहिल्ला,नरेश शर्मा, विकास वर्मा, रामजी यादव, कुलदीप ठाकुर, सोनु सिन्हा, संजय केवट, मुकेश अग्रवाल, रजनीश अग्रवाल, गुडु, शरत बामलिया, विनित मित्तल,अनूप प्रसाद, ऋषि बोंदिया व शंभु शर्मा सहित अन्य कर रहे थे.
शस्त्र चालन प्रतियोगिता : जुलूस के दौरान शस्त्र चालन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. महावीर चौक में एक तलवार का बाना, गुलजार गली के निकट एक लाठी एक चाकू की बंदिश, नीचे बाजार पेट्रोल पंप के सामने एक लाठी एक बलुआ की बंदिश, भट्ठीटोली कॉलेज मोड़ के निकट एक लाठी एक तलवार की बंदिश, सामटोली शिव मंदिर के निकट एक लाठी का बाना, सदर थाना के निकट एक बल्लम का बाना प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.
इस दौरान विभिन्न अखाड़ों के युवकों ने आकर्षक खेल का प्रदर्शन किया. निर्णायक की भूमिका नवीन कुमार, अरविंद प्रसाद, ब्रज किशोर प्रसाद ने निभायी.
आकर्षक झांकी प्रस्तुत की गयी :महावीर चौक के निकट रामनवमी प्रबंधक समिति के तत्वावधान में बुधवार की रात्रि आकर्षक झांकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. झांकी प्रतियोगिता में विभिन्न अखाड़ों द्वारा आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गयी. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक विमला प्रधान उपस्थित थीं.
उन्होंने बजरंग बली की तसवीर पर आरती उतार कर एवं पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की. रामजानकी मंदिर अखाड़ा द्वारा द्रौपदी स्वयंवर, नीचे बाजार अखाड़ा द्वारा गोवर्धन पर्वत, कीना राम अखाड़ा झूलन सिंह चौक द्वारा सती वियोग प्रकरण, राम जाने अखाड़ा द्वारा बरबरी शीष के दानी, परशुराम अखाड़ा द्वारा रावण द्वारा शिव आराधना, श्याम अखाड़ा द्वारा जन्म से मृत्यु तक मानव जीवन की झांकी प्रस्तुत की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










