पूजा पंडालों के पट खुले
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Apr 2017 7:40 AM
विज्ञापन
आयोजन. शहरी क्षेत्र में दो स्थलों पर हो रही है चैती दुर्गा पूजा मां दुर्गा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का लगा तांता पूजा व आरती के बाद हुआ प्रसाद का वितरण सिमडेगा : प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी सलडेगा देवी गुड़ी तथा ठाकुर टोली शिव मंदिर के निकट चैती दुर्गा पूजा का […]
विज्ञापन
आयोजन. शहरी क्षेत्र में दो स्थलों पर हो रही है चैती दुर्गा पूजा
मां दुर्गा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का लगा तांता
पूजा व आरती के बाद हुआ प्रसाद का वितरण
सिमडेगा : प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी सलडेगा देवी गुड़ी तथा ठाकुर टोली शिव मंदिर के निकट चैती दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया है. सलडेगा में इस वर्ष भव्य आकर्षक पूजा पंडाल बनाया गया है.
यहां पूजा पंडाल को दिल्ली के लाल किला का स्वरूप दिया गया है, जो आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. पूजा पंडाल में मां अंबे की प्रतिमा स्थापित की गयी है. यहां सोमवार को पुरोहित शिव कुमार पाठक ने विधि-विधान से मां की पूजा-अर्चना करायी.
आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया. शहरी क्षेत्र के ठाकुर टोली में भी इस वर्ष भव्य पूजा पंडाल का निर्माण किया गया. यहां पूजा पंडाल का उदघाटन एसपी राजीव रंजन सिंह ने किया. पूजा पंडाल को आकर्षक तरीरके से सजाया गया है. पंडाल के अंदर मां अंबे, मां शारदे, मां लक्ष्मी, भगवान गणेश व कार्तिक की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की गयी. यहां पर दिलेश्वर होता ने पूजन विधि संपन्न करायी. पूजा के बाद आरती में काफी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थित देखी गयी. आरती के बाद लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया.
भजन कीर्तन का आयोजन : सलडेगा पूजा पंडाल परिसर में प्रतिदिन राम कथा का आयोजन आरंभ हो गया है. पंडित इंद्र शंकर झा द्वारा राम कथा लोगों को सुनायी जा रही है. वहीं ठाकुर टोली पूजा पंडाल परिसर में रात को चैता का आयोजन किया गया. कीर्तन मंडलियों द्वारा चैता प्रस्तुत किया गया. चार अप्रैल को भक्ति जागरण का कार्यकम होगा. पांच अप्रैल को भक्ति गीतों पर नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है. छह अप्रैल को पुरस्कार वितरण किया जायेगा. सात अप्रैल को दोनों पूजा पंडालों द्वारा विसर्जन शोभा यात्रा निकाली जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










