फर्मासिस्ट कर रहा था मरीजों का इलाज
Updated at : 28 Mar 2017 7:53 AM (IST)
विज्ञापन

बोलबा : डीडीसी मनोहर मरांडी ने बोलबा स्थित स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में सभी चिकित्सक अनुपस्थित पाये गये, जबकि स्वास्थ्य केंद्र में तीन चिकित्सक पदस्थापित हैं. स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित फर्मासिस्ट प्रमोद मधुकर द्वारा मरीजों का इलाज करते हुए पाया गया. उनके द्वारा दवा भी दी जा रही थी. डीडीसी […]
विज्ञापन
बोलबा : डीडीसी मनोहर मरांडी ने बोलबा स्थित स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया.
निरीक्षण के क्रम में सभी चिकित्सक अनुपस्थित पाये गये, जबकि स्वास्थ्य केंद्र में तीन चिकित्सक पदस्थापित हैं. स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित फर्मासिस्ट प्रमोद मधुकर द्वारा मरीजों का इलाज करते हुए पाया गया. उनके द्वारा दवा भी दी जा रही थी. डीडीसी श्री मरांडी ने उपस्थिति पंजी की मांग की, तो पंजी उपलब्ध नहीं करायी गयी. स्वास्थ्य केंद्र में सहायक भी अनुपस्थित थे. स्वास्थ्य केंद्र में अव्यवस्था देख डीडीसी काफी नाराज हुए तथा अनुपस्थित चिकित्सकों एवं कर्मियों पर कार्रवाई करने की बात कही. मौके पर बीडीओ उदय रजक, अर्थशास्त्री सन्नीदयाल शर्मा सहित अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




