पीएलएफआइ के छह नक्सली गिरफ्तार

Updated at : 24 Mar 2017 7:45 AM (IST)
विज्ञापन
पीएलएफआइ के छह नक्सली गिरफ्तार

सिमडेगा : पुलिस ने गुरुवार को जलडेगा के ओड़गा थाना क्षेत्र में छापामारी कर छह नक्सलियों को गिरफ्तार किया. नक्सलियों के पास से तीन राइफल व कारतूस मिले है़ं जानकारी के मुताबिक, एसपी राजीव रंजन सिंह को सूचना मिली कि जलडेगा के परबा महुआटोली में सात-आठ पीएलएफआइ नक्सली बैठक कर रहे हैं. इसके बाद पुलिस […]

विज्ञापन
सिमडेगा : पुलिस ने गुरुवार को जलडेगा के ओड़गा थाना क्षेत्र में छापामारी कर छह नक्सलियों को गिरफ्तार किया. नक्सलियों के पास से तीन राइफल व कारतूस मिले है़ं जानकारी के मुताबिक, एसपी राजीव रंजन सिंह को सूचना मिली कि जलडेगा के परबा महुआटोली में सात-आठ पीएलएफआइ नक्सली बैठक कर रहे हैं.
इसके बाद पुलिस ने महुआटोली में नक्सलियों को चारों ओर से घेर लिया. इस पर नक्सली गोली चलाते हुए भागने का प्रयास करने लगे. लेकिन, पुलिस ने खदेड़ कर छह नक्सली को गिरफ्तार कर लिया़ जबकि दो नक्सली भागने में सफल हो गये.
पकड़े गये नक्सली : डिस्को उर्फ सचिन, दुबराज टोपना उर्फ लोला, राम टोपनो उर्फ बोंगा, नितमोहन कोंगाड़ी, रेमिश सुरीन व सिमोन कोंगाड़ी (सभी कामडारा के) हैं.
7.62 एमएम बोल्ट एक्शन तीन देसी राइफल, 7.62 एमएम की पांच गोली, 5.56 एमएम की दस गोली, पीएलएफआई का सादा लेटर पैड : 10, मोबाइल : तीन, सिम कार्ड : आठ के अलावा अन्य सामान भी बरामद किए गये हैं.
पीएलएफआइ सुप्रीमो दिनेश गोप द्वारा जलडेगा क्षेत्र को अशांत करने की कोशिश को नाकाम कर दिया गया है. छह नक्सली गिरफ्तार किये गये है़ं छापामारी में शामिल पुलिस टीम को पुरस्कृत किया जायेगा.
राजीव रंजन सिंह, एसपी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola