मजदूरों को कम मजदूरी देने का आरोप

Updated at : 11 Nov 2016 7:51 AM (IST)
विज्ञापन
मजदूरों को कम मजदूरी देने का आरोप

मजदूरों से मिले यूनियन अध्यक्ष सिमडेगा : झारखंड मजदूर यूनियन के अध्यक्ष राजेश सिंह ने कुलुकेरा, केरसई, कुरडेग, बानाबिरा व बीरू आदि गांव का दौरा किया. इस क्रम में विभिन्न विकास योजनाओं में काम पर लगे मजदूरों से मुलाकात की तथा उनकी समस्याएं सुनी. इस क्रम में पता चला कि कुलुकेरा में हो रहे सड़क […]

विज्ञापन
मजदूरों से मिले यूनियन अध्यक्ष
सिमडेगा : झारखंड मजदूर यूनियन के अध्यक्ष राजेश सिंह ने कुलुकेरा, केरसई, कुरडेग, बानाबिरा व बीरू आदि गांव का दौरा किया. इस क्रम में विभिन्न विकास योजनाओं में काम पर लगे मजदूरों से मुलाकात की तथा उनकी समस्याएं सुनी.
इस क्रम में पता चला कि कुलुकेरा में हो रहे सड़क निर्माण कार्य में मजदूरों को मात्र 160 रुपये मजदूरी दी जा रही है और भुगतान भी बकाया है. बानाबिरा में कर्मचारी आवास निर्माण कार्य में मजदूरों को 160-170 रुपये मजदूरी दी जा रही है. केरसई प्रखंड के वनदुर्गा से मालसाड़ा तक पुल व गार्डवाल निर्माण में मजदूरों को 160 रुपये दिये जा रहे हैं.
कुरडेग में कस्तूरबा गांधी विद्यालय भवन में मजदूरों को मात्र 150 रुपये दिये जा रहे हैं. वहीं सीआरपीएफ कैंप निर्माण कार्य में भी मजदूरों को कम मजदूरी दी जा रही है. यूनियन के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने कहा कि मजदूरों काे कम मजदूरी भुगतान कानून जुर्म है. इसके विरुद्ध यूनियन आंदोलन करेगी. उन्होंने कहा कि इस विषय पर वह उपायुक्त से मुलाकात कर वस्तु स्थिति की जानकारी देंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola