पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए चार और नोडल अधिकारी नियुक्त, भवानी भवन से अधिसूचना जारी

Author Ashish Jha
Updated:
विज्ञापन

भवानी भवन

Bengal Election: कोलकाता पुलिस ने एक अधिसूचना जारी की है. अधिसूचना में कहा गया है कि कोलकाता पुलिस आयुक्त की स्वीकृति से नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है. कुल चार अधिकारियों के नाम हैं. प्रत्येक अधिकारी को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.

विज्ञापन

Bengal Election: कोलकाता: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की तारीख अब नजदीक आ चुके हैं. कोलकाता पुलिस ने नोडल अधिकारियों की सूची जारी कर दी है. चुनाव प्रक्रिया में नोडल अधिकारियों की अहम भूमिका होती है. कानून-व्यवस्था, निगरानी और सुरक्षा में किसी भी तरह की कमी न रहे, यह सुनिश्चित करने के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की जाती है. इसलिए, आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए प्रशासनिक तैयारियों को और मजबूत किया गया है.

भवानी भवन से अधिसूचना जारी

कोलकाता पुलिस ने कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को नोडल अधिकारी के रूप में नामित किया है. इस सूची में कोलकाता पुलिस के संयुक्त आयुक्तों से लेकर उपायुक्तों तक के अधिकारी शामिल हैं. कोलकाता पुलिस ने एक अधिसूचना जारी की है. अधिसूचना में कहा गया है कि कोलकाता पुलिस आयुक्त की स्वीकृति से नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है. कुल चार अधिकारियों के नाम हैं. प्रत्येक अधिकारी को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.

क्या मिली जिम्मेदारी

  • संयुक्त आयुक्त नीलांजन विश्वास को कोलकाता उत्तर के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है.
  • संयुक्त आयुक्त अजय प्रसाद को कोलकाता दक्षिण के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है.
  • संयुक्त आयुक्त सुभंकर भट्टाचार्य को दक्षिण 24 परगना के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है.
  • उपायुक्त विदित राज भुंदेश को कोलकाता उत्तर के लिए नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पहले आठ अधिकारियों की हुई थी नियुक्ति

उपायुक्त विदित राज भुंदेश कोलकाता दक्षिण और दक्षिण 24 परगना का प्रभार भी दिया गया है. वे यह सुनिश्चित करेंगे कि चुनाव नियमों का पालन हो. कुछ दिनों पहले ही, महानिदेशक के आदेश पर भवानी भवन ने आठ नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की थी. पता चला है कि इनमें से सात डीआईजी रैंक के और एक आईजी रैंक का अधिकारी है. उन्हें चुनाव प्रचार के दौरान वीआईपी की सुरक्षा सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई थी, जिसमें सोशल मीडिया की निगरानी से लेकर पुलिस बल को प्रशिक्षण देना शामिल था. अब, कोलकाता पुलिस ने चार पुलिस अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है.

Also Read: बंगाल में पहचान की लड़ाई, भाजपा के ‘घुसपैठिये’ से ममता की ‘बंगाली अस्मिता’ का मुकाबला

विज्ञापन
आशीष झा

लेखक के बारे में

By आशीष झा

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola