गो सेवा ही राष्ट्र सेवा है : विमला प्रधान

Updated at : 09 Nov 2016 8:51 AM (IST)
विज्ञापन
गो सेवा ही राष्ट्र सेवा है : विमला प्रधान

गोपाष्टमी पर्व पर की गयी गो माता की पूजा-अर्चना सिमडेगा : गोपाल गोशाला में गोपाष्टमी का पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया. इस अवसर पर गोशाला में रह रहे सभी गायों को स्नान कराया गया तथा पूजा-अर्चना की गयी. स्वादिष्ट व्यंजनों का भोग लगा कर गायों को खिलाया गया. कार्यक्रम में विधायक विमला प्रधान, उपायुक्त […]

विज्ञापन
गोपाष्टमी पर्व पर की गयी गो माता की
पूजा-अर्चना
सिमडेगा : गोपाल गोशाला में गोपाष्टमी का पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया. इस अवसर पर गोशाला में रह रहे सभी गायों को स्नान कराया गया तथा पूजा-अर्चना की गयी. स्वादिष्ट व्यंजनों का भोग लगा कर गायों को खिलाया गया. कार्यक्रम में विधायक विमला प्रधान, उपायुक्त विजय कुमार सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे. विधायक विमला प्रधान ने कहा कि गो सेवा ही राष्ट्र सेवा है. गो की सेवा करना हमारा धर्म है. गो हमारी माता है. गो माता में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास होता है. उपायुक्त विजय कुमार सिंह ने कहा कि गोशाला का रजिस्ट्रेशन करा दिया गया है. गोशाला में सभी सुविधाएं उपलब्ध करायी जायेंगी. गोशाला के विकास के लिए कई प्रकार की योजनाएं चलायी जा रही हैं, जिसका लाभ उठाना चाहिए. जिला प्रशासन गोशाला के विकास के लिए हमेशा तत्पर है.
इस मौके पर गोशाला समिति के अध्यक्ष जगदीश गोयल, ओम प्रकाश अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष संजय ठाकुर, रामवतार बंसल, शंभु लाल अग्रवाल, बजरंग पिथरिया, ओमप्रकाश शर्मा, सतीश सिंह, पवन अग्रवाल, प्रेमचंद जैन, रामप्रताप शर्मा, पवन जैन व कैलाश शर्मा के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola