मनोरंजक कार्यक्रम होगा मेले का आकर्षण : अजीत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Nov 2016 8:50 AM
भारतीय शिल्प मेला का उदघाटन कल सिमडेगा : स्थानीय गांधी मैदान में गुजरात समाज हैंडीक्राफ्ट हैंडलूम डेवलपमेंट संस्थान के तत्वावधान में भारतीय शिल्प का आयोजन 10 नवंबर से किया जायेगा. प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर मेले के आयोजक अजीत भकोडिया ने बताया कि मेले का आयोजन 10 नवंबर से 25 नवंबर तक किया जायेगा. मेले में […]
भारतीय शिल्प मेला का उदघाटन कल
सिमडेगा : स्थानीय गांधी मैदान में गुजरात समाज हैंडीक्राफ्ट हैंडलूम डेवलपमेंट संस्थान के तत्वावधान में भारतीय शिल्प का आयोजन 10 नवंबर से किया जायेगा. प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर मेले के आयोजक अजीत भकोडिया ने बताया कि मेले का आयोजन 10 नवंबर से 25 नवंबर तक किया जायेगा.
मेले में 18 राज्यों के 90 राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हस्त शिल्पी भाग लेंगे. मेले में कच्छ की चादरें, दिल्ली की क्रोकरी, बनारसी सूट एवं साड़ी, बंगाल का कांथा वर्क, गुजराती सूट एवं चादर, पंजाब का फुलकारी सूट, असम का बांस से बना सामान, सहारनपुर का फर्नीचर, खादी ग्राम उद्योग के कपड़े, आयुर्वेदिक दवा, नागालैंड का ड्राई फ्लावर, बंगाल का जूट, कानपुर का लेदर का सामान, श्रृंगार के सामान सहित विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाये जायेंगे. उन्होंने कहा कि मेले में बच्चों के लिए मनोरंजक सामान भी उपलब्ध रहेंगे. प्रत्येक दिन विभिन्न प्रकार के मनोरंजक कार्यक्रम होंगे, जो मेले में आकर्षण का केंद्र होगा. बच्चों के मनाेरंजन के लिए ब्रेक डांस, ड्रैगन ट्रेन, नाव, मिक्की माउस, जंपिंग जापान, स्कॉरपियो, हॉर्स व राइडिंग झूला आदि की व्यवस्था की गयी है. इस अवसर पर मेले के संयोजक संजीव तिवारी भी मुख्य रूप से उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










