आस्था का महापर्व छठ शुरू
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Nov 2016 7:37 AM
विज्ञापन
सिमडेगा : जिले में नहाय खाय के साथ छठ महापर्व शुक्रवार से आरंभ हो गया. छठ व्रतियों ने स्नान ध्यान कर सूर्य की उपासना की. साथ ही कद्दु भात का भोग लगाया तथा प्रसाद के रूप में ग्रहण किया. इधर, छठ महापर्व को लेकर काफी उत्साह है. छठ व्रती सामग्रियों की खरीदारी में जुट गये […]
विज्ञापन
सिमडेगा : जिले में नहाय खाय के साथ छठ महापर्व शुक्रवार से आरंभ हो गया. छठ व्रतियों ने स्नान ध्यान कर सूर्य की उपासना की. साथ ही कद्दु भात का भोग लगाया तथा प्रसाद के रूप में ग्रहण किया. इधर, छठ महापर्व को लेकर काफी उत्साह है. छठ व्रती सामग्रियों की खरीदारी में जुट गये हैं. बाजार में सामग्रियों के कई स्टॉल लगाये गये हैं. शनिवार को व्रती सुबह से शाम उपवास रख कर संध्या में खरना पूजन करेंगे.
छठ महोत्सव आरंभ: प्रिंस चौक स्थित दुर्गा मंडप परिसर में नव ज्योति नवयुवक संघ छठ पूजा समिति के तत्वावधान में आयोजित सूर्य पूजा सह छठ महोत्सव शुक्रवार से आरंभ हो गया. शुक्रवार को दिन के 11 बजे नहाय खाय एवं प्रसाद वितरण किया गया. प्रसाद ग्रहण करने के लिए काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए.
कार्यक्रम के तहत पांच नवंबर को पूर्वाह्न दस बजे से अधिवास ध्वजारोपन, कलश स्थापन, भगवान सूर्यदेव की प्रतिमा का अनावरण के बाद पूजा प्रारंभ किया जायेगा. संध्या छह बजे से खरना पूजन, संध्या आरती एवं प्रसाद वितरण किया जायेगा. छह नवंबर को सुबह आठ बजे से पूजा प्रारंभ, पुष्पांजलि एवं आरती होगी.
संध्या 5.08 बजे से 5.29 तक अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जायेग. सात नवंबर को प्रात: 5.58 बजे से 6.31 तक उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया जायेगा. इसके बाद हवन, पुष्पांजलि एवं प्रसाद वितरण किया जायेगा. आठ नवंबर को दिन के 12.30 बजे भगवान सूर्यदेव की शोभा यात्रा निकाली जायेगी तथा केलाघाघ डैम में सूर्यास्त से पूर्व प्रतिमा का विसर्जन किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










