मेला का भव्य आयोजन करें

सिमडेगा : समाहरणालय के सभा कक्ष में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लगने वाले रामरेखा धाम मेला के आयोजन को लेकर उपायुक्त विजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में रामरेखा धाम विकास समिति की बैठक हुई. उपायुक्त ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इस वर्ष रामरेखा धाम मेले का आयोजन भव्य तरीके से […]
सिमडेगा : समाहरणालय के सभा कक्ष में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लगने वाले रामरेखा धाम मेला के आयोजन को लेकर उपायुक्त विजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में रामरेखा धाम विकास समिति की बैठक हुई. उपायुक्त ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इस वर्ष रामरेखा धाम मेले का आयोजन भव्य तरीके से करें. रामरेखा धाम पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होने की ओर अग्रसर है. इसे देखते हुए मेला का आयोजन भी भव्य तरीके से किया जाना चाहिए. मेले के आयोजन को लेकर जिला प्रशासन पूरी गति के साथ लगी हुई है.
राज्य सरकार से भी मेले के आयोजन को लेकर सहयोग मांगा गया है. इस वर्ष रामरेखा धाम मेला में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम का भी आयोजन किया जायेगा. बैठक में पानी टंकी की सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, अतिथियों के आगमन एवं उनके ठहरने, खाने की व्यवस्था के संबंध में विस्तृत चर्चा की गयी. मेले के लिए शहर में होर्डिंग लगाने का निर्देश उपायुक्त ने दिया. सड़क की मरम्मत की भी बात कही गयी. बैठक में मुख्य रूप से सीओ सिमडेगा प्रवीण कुमार सिंह, रामरेखा समिति के सदस्य एवं संबंधित कार्यपालक अभिंयता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




