धूमल को पर्यटन, अनंत सिंह को प्रदूषण की कमान, बिहार विधानसभा की समितियों में बागी फैसल-मनोहर भी बने अध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन

धूमल और अनंत सिंह की फाइल फोटो

Bihar Politics: बिहार विधानसभा की 19 समितियों का गठन कर दिया गया है. स्पीकर प्रेम कुमार की मंजूरी के बाद जारी सूची में कई चौंकाने वाले नाम सामने आए हैं, जहां सत्ता और विपक्ष दोनों के विधायकों को अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं. नई समितियों का कार्यकाल 1 अप्रैल 2026 से शुरू होगा.

विज्ञापन

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत से पहले एक बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया गया है. विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार की मंजूरी के बाद 19 विभिन्न समितियों का गठन कर दिया गया है. इन समितियों के चेयरमैन और सदस्यों की सूची जारी होते ही सियासी हलकों में चर्चा तेज हो गई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

सबसे दिलचस्प बात यह है कि राज्यसभा चुनाव के दौरान वोटिंग से दूर रहे कांग्रेस विधायक मनोहर प्रसाद सिंह और आरजेडी के फैसल रहमान को भी अहम जिम्मेदारी देते हुए समिति का अध्यक्ष बनाया गया है. वहीं बाहुबली छवि वाले विधायक मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह को पर्यटन उद्योग समिति का चेयरमैन बनाया गया है. इन सभी समितियों का कार्यकाल 1 अप्रैल 2026 से शुरू होकर 31 मार्च 2027 तक रहेगा.

सबसे ताकतवर समितियां: स्पीकर के पास कमान

विधानसभा की नियम समिति और सामान्य प्रयोजन समिति की कमान खुद स्पीकर प्रेम कुमार के हाथ में रहेगी. इन समितियों में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा और संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी सदस्य बनाए गए हैं.

पुस्तकालय और याचिका समिति

पुस्तकालय समिति की अध्यक्ष ज्योति देवी होंगी, जबकि बीरेंद्र सिंह और शंभूनाथ यादव सदस्य बनाए गए हैं. याचिका समिति की कमान जनक सिंह को दी गई है, जिसमें रामानंद यादव, सुनील कुमार और रत्नेश सदा सदस्य होंगे.

विधायी और आश्वासन से जुड़ी समितियां

प्रत्यायुक्त विधान समिति के चेयरमैन मनोहर प्रसाद सिंह बनाए गए हैं. उनके साथ आबिदुर रहमान और मुरारी मोहन झा सदस्य हैं. राजकीय आश्वासन समिति की जिम्मेदारी दामोदर रावत को दी गई है, जिसमें कर्णजीत सिंह और राम राम सिंह सदस्य हैं.

प्रश्न, पंचायत और कल्याण समितियां

प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण समिति के चेयरमैन अमरेंद्र कुमार पांडेय हैं, जबकि विजय कुमार मंडल और कमरूल होदा सदस्य हैं. जिला परिषद एवं पंचायती राज समिति की कमान शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल को दी गई है. एससी-एसटी कल्याण समिति के अध्यक्ष संतोष कुमार निराला होंगे, साथ में ललन राम और अनिल कुमार सदस्य हैं.

महिला, आचार और निवेदन समिति

निवेदन समिति के चेयरमैन सिद्धार्थ सौरव बनाए गए हैं. महिला एवं बाल विकास समिति की अध्यक्ष अश्वमेध देवी होंगी, जिसमें गायत्री देवी, देवंती यादव और मनोरमा देवी सदस्य हैं. आचार समिति की कमान संजीव चौरसिया को दी गई है.

राजनीतिक रूप से अहम समितियां

गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति के चेयरमैन फैसल रहमान बनाए गए हैं. पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति के अध्यक्ष अवधेश सिंह हैं, जिसमें अनंत कुमार सिंह सदस्य के रूप में शामिल हैं. अल्पसंख्यक कल्याण समिति की कमान अख्तरुल ईमान को दी गई है.

पर्यटन, विरासत और शून्यकाल समिति

पर्यटन उद्योग समिति के चेयरमैन मनोरंजन सिंह बनाए गए हैं. शून्यकाल समिति के अध्यक्ष माधव आनंद होंगे. बिहार विरासत विकास समिति की जिम्मेदारी रेणु देवी को दी गई है. वहीं कारा सुधार समिति की चेयरमैन निशा सिंह होंगी. वहीं लालबाबू प्रसाद गुप्ता और प्रमोद कुमार सिन्हा को भी इसमें जिम्मेदारी दी गई है.

Also Read: ‘तहरा जईसन केहू नईखें…’, मांझी ने नीतीश की तारीफ में गढ़े कसीदे, कहा- आप ही के मार्गदर्शन में चलेगा बिहार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन